Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

साहिब श्री गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन

Updated on Wednesday, November 13, 2024 19:36 PM IST

चंडीगढ़ । सिखों के पहले गुरु, गुरु नानकदेव जी की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। प्रकाश पर्व यानी मन की बुराइयों को दूर कर उसे सत्य, ईमानदारी और सेवा भाव से प्रकाशित करना। श्री गुरु नानक देव  के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में बुधवार को धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती व पांच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन सेक्टर 19 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर सेक्टर 19 मार्किट, सेक्टर 27, सेक्टर 28 की मार्किट से होता हुआ सेक्टर 30, 20, 21, 22, 23 और सेक्टर 16 की मार्केट्स से होता हुआ गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर 15 पर संपन्न हुआ।

इस दौरान नगर कीर्तन का विभिन्न मार्केट्स एसोसिएशन और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संगतों के लिए ब्रेड पकोड़े, मिक्स ड्राई फ्रूट्स, कोल्ड ड्रिंक्स सहित आइस क्रीम इत्यादि जलपान की व्यवस्था इन जगह पर देखने को मिली।

नगर कीर्तन में जैसे ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश सिर पर लेकर गुरुद्वारा साहिब के भाई जी ने पालकी में विराजमान किया। वैसे संगतों में जोश आ गया और "वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह" के जयकारे लगने शुरू हो गए। तत्पश्चात पूरे रीतिरिवाजों और अरदास के साथ नगर कीर्तन शुरू किया गया। सबसे आगे जीप पर नगाड़ा रखा हुआ था जो नगर कीर्तन के आने का पैगाम दे रहा था। इनके पीछे बैंड थे जो गुरबानी के शब्द गायन कर रहे थे। नगर कीर्तन में शामिल विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शब्द कीर्तन का गायन कर रहे थे। रागी जत्थे भी शब्द गायन कर नगर कीर्तन की शान बढ़ा रहे थे। पांच प्यारे साहिब नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। इनके उपरांत सुंदर सजी पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब  की सवारी सुशोभित थी जिसकी सेवा सिंह साहिब कर रहे थे। नगर कीर्तन में स्त्री सत्संग का जत्था गुरबानी के शब्द गायन कर रहा था। वहीं, सेवादार सड़क की सफाई करते हुए चल रहे थे।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 19 के प्रधान स. गुरबख्श सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन 15 नवंबर को सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब में होगा। इसमें बाहर से आए हुए रागी जत्थे एवं कथा वाचक कथा-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। दोपहर में संगत के लिए लंगर होगा। नगर कीर्तन का संचालन प्रधान गुरबख्श सिंह, पूर्व प्रधान तेजिन्दरपाल सिंह सहित सभा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X