Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा सरकार एमएसपी पर अनाज का एक -एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध : श्याम सिंह राणा

Updated on Tuesday, October 29, 2024 19:08 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने राज्य सरकार की किसानों के हित में उठाए गए क़दमों के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसानों से उनकी धान का एक -एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला पर मीडिया में गुमराह करने वाले बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, और किसान सरकार की खरीद प्रणाली से पूरी तरह संतुष्ट हैं। 

श्याम सिंह राणा  ने आज यहां जारी बयान में बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक 47.05 लाख मीट्रिक टन धान एमएसपी पर खरीदा है और करोड़ों रुपये की भुगतान राशि बिना किसी देरी के किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।  

मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण के आंकड़ों में कोई गड़बड़ नहीं : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने  कांग्रेसी नेता द्वारा दिए गए  'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण में आने वाले अंतर के बयान को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि खरीफ विपणन सत्र 2023-24 के लिए 4,14,239 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले साल के 3,60,282 से अधिक है। इस साल फसल क्षेत्र भी बढ़कर 28,77,562 एकड़ हो गया है, जो पिछले वर्ष 27,30,745 एकड़ था।  उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष राज्य का धान उत्पादन पिछले साल के 58-59 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार कर सकता है। श्याम सिंह राणा ने आगे यह भी कहा, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि खरीद और उठान प्रक्रिया समय परहो, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

सुरजेवाला पर निशाना, राजस्थान पर ध्यान देने की नसीहत  : राणा

श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसानों को गुमराह कर रहे हैं।  प्रदेश सरकार पर झूठे आरोप लगाने के बजाय सुरजेवाला को राजस्थान के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, जहां से उनको राज्यसभा में भेजा गया है। कृषि मंत्री ने सुरजेवाला को  सार्वजनिक रूप से गलत बयानबाजी देने से बचने की सलाह दी। 

उन्होंने अधिकारियों से धान खरीद की सुचारू खरीद का फ़ीडबैक लेने के बाद पुनः दोहराया कि धान की खरीद के डेटा को नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है और उठान प्रक्रिया भी सुचारू रूप से हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्राथमिक लक्ष्य किसानों का कल्याण सुनिश्चित करना और खरीद प्रक्रिया को निर्बाध रखना है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान राज्य सरकार की कार्यप्रणाली से पूरी तरह खुश हैं, और सरकार का पूरा प्रयास है कि किसानों की उपज का एक -एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X