Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

जानें नींबू के छिलके के फायदे, ओरल हेल्थ कर देगा दुरुस्त, कई प्रॉब्लम्स से दिलाएगा छुटकारा

Updated on Sunday, October 20, 2024 09:03 AM IST

चंडीगढ़। नींबू खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग नींबू को निचोड़कर खाने-पीने की चीजों में डाल लेते हैं और उसका बचा हुआ छिलका फेंक देते हैं। सभी को लगता है कि नींबू के छिलकों का कोई इस्तेमाल नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। नींबू के छिलकों में तमाम पोषक तत्व होते हैं और कई तरह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू का छिलका विटामिन सी, फाइबर और अन्य कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपको कई गजब के फायदे मिल सकते हैं।

नींबू के छिलके में विटामिन सी, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता होती है। विटामिन सी शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। नींबू के छिलके में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आंतों की सेहत को सुधारने में मदद कर सकता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नींबू के छिलकों का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये छिलके पेट की सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं और कई परेशानियां दूर कर सकते हैं।

नींबू के छिलके का उपयोग वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। नींबू के छिलके खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। नींबू के छिलके का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रूप में भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद साइट्रस गुण माउथ में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे सांसों की दुर्गंध दूर होती है। छिलके को चबाने से मुंह की सफाई भी होती है।

नींबू के छिलके में फाइबर और पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। ये दोनों पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ को मजबूती मिल सकती है। कुछ रिसर्च के अनुसार, नींबू के छिलके में मौजूद फाइटोकेमिकल्स कैंसर सेल्स की ग्रोथ रोकने में मदद कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से नींबू के छिलके का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में ज्यादा रिसर्च की जरूरत है।

नींबू के छिलके के फायदे तो जान लीजिए, लेकिन सवाल है कि इन छिलकों का सेवन कैसे करना चाहिए? एक्सपर्ट्स की मानें तो नींबू के छिलके का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। आप इसे सलाद, सूप या चाय में डाल सकते हैं। इसे पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा नींबू के छिलके को कद्दूकस करके मिठाइयों और अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। नींबू के छिलके के पोषक तत्व तत्व इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। इसलिए इन छिलकों को फेंकने के बजाय सही तरीके से इस्तेमाल करें।

 

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X