Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

असम सरकार ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को किया सम्मानित

Updated on Tuesday, September 03, 2024 18:47 PM IST

चंडीगढ़ | आज यहां पंजाब राजभवन में आयोजित एक समारोह में, असम सरकार द्वारा पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया को असम के लोगों के कल्याण और समृद्धि के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और अनुकरणीय प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

असम के दो कैबिनेट मंत्री  रंजीत कुमार दास और  चंद्र मोहन पटवारी के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री  हेमंत बिस्वा सरमा के दिशा-निर्देश पर विशेष तौर पर  गुलाब चंद कटारिया को सम्मानित करने के लिए पंजाब पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल सचिवालय असम और मुख्यमंत्री कार्यालय असम के अधिकारी भी मौजूद थे। आज एक विशेष सम्मान समारोह में असम से आए इस प्रतिनिधिमंडल ने  गुलाब चंद कटारिया को उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए 9 अगस्त, 2024 को असम कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव की प्रति प्रस्तुत की, जिसमें हर स्तर पर राज्य सरकार के पदाधिकारियों को प्रदान की गई उनकी महत्वपूर्ण सलाह और रणनीतिक मार्गदर्शन को मान्यता प्रदान की गई है।

असम के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान असम के लोगों के कल्याण और समृद्धि के लिए उनके योगदान के लिए किया गया सम्मानित

असम के प्रतिनिधिमंडल ने असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा लिखित एक डीओ पत्र भी सौंपा, जिसमें उन्होंने  कटारिया को उनके अमूल्य मार्गदर्शन और परामर्श के लिए व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया, जो उनके लिए शासन और सार्वजनिक जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुए।

इस प्रस्ताव में असम के सभी 35 जिलों में  कटारिया के व्यापक दौरों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के साथ उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाया गया। असम के लोगों के कल्याण के प्रति उनके समर्पण की झलक राज्य के प्रति उनके गहरे लगाव और असम के विकास में योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उनके अथक प्रयासों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक मामलों में  कटारिया के विशाल अनुभव और ज्ञान को भी मान्यता दी, जिसने शासन और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की।

इसके अलावा असम से आए प्रतिनिधिमंडल ने असम राज्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए  कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया को कामाख्या मंदिर की पेंटिंग, ज़ोराई और प्रशस्ति पत्र सहित असम की अन्य पारंपरिक वस्तुओं से सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X