Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

गुरुग्राम: पत्रकार के घर पोती जन्म पर हुआ मां भगवती का भव्य जागरण

Updated on Friday, April 15, 2022 21:03 PM IST

-मां भगवती के जागरण में दिखी कलात्मक झांकियां
-गढ़ी गांव में किया गया मां भगवती का भव्य जागरण एवं भंडारा

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा की धरती से देश को बेटी बचाने-बेटी पढ़़ाने का अभियान शुरू करने के बाद बेटियों को लेकर समाज काफी सकारात्मक हुआ है। अब बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जा रही है। कुआं पूजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गांव गढ़ी में बेटी होने की खुशी में मां भगवती का जागरण कराया गया। इस दौरान मां भगवती के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित करके भव्य दरबार सजाया गया। काफी संख्या में ग्रामीणों ने मां के दरबार में मत्था टेका और परिवार को बधाई दी।

(MOREPIC1)

मां भगवती के जागरण में पहुंचे लोगों का परिवार के सदस्यों सावित्री पत्नी स्व. श्री वेद्रपकाश भारद्वाज, राजेंद्र भारद्वाज, ईश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश भारद्वाज, सतीश भारद्वाज, विकास भारद्वाज समेत सभी सदस्यों ने आदर-सत्कार किया। वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर शर्मा (पुत्र स्वर्गीय श्री मुरारी लाल शर्मा एवं श्रीमती कौशल्या देवी) के बेटे मुकुंद की पत्नी हेमलता ने 22 मार्च 2022 को एक बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम तक्षवी रखा गया है। तक्षवी नाम मां लक्ष्मी जी का पर्यायवाची नाम है।

(MOREPIC2)

समाज को बेटियों के प्रति अच्छी सोच पैदा करने के उद्देश्य से ईश्वर शर्मा ने गांव में मां भगवती का जागरण कराया। इस जागरण में ग्रामीणों के साथ-साथ रिश्तेदारों व अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया। बेटी को मान-सम्मान देने के लिए मां भगवती का जागरण कराकर पत्रकार ईश्वर शर्मा व उनके परिवार की तरफ से समाज को यही संदेश दिया कि आज बेटा और बेटी में कोई भेद नहीं है।

(MOREPIC3) 

उन्होंने कहा कि बेटियां भी बेटों की तरह बनकर समाज और देश सेवा कर रही हैं। देश-विदेश में नाम रोशन कर रही हैं। जमीन से आसमान तक बेटियों का ही बोलबाला है। सेना में बेटियां शामिल हो रही हैं। बेटियां आज हवाई जहाज उड़ा रही हैं। यह समय समाज की बदली सोच के कारण ही संभव हो पाया है। ईश्वर शर्मा एवं श्रीमती भारती शर्मा का सर्व समाज को संदेश है कि हमें बेटियों को संस्कारवान बनाकर उन्हें जीवन में कामयाबी की राह पर चलाना चाहिए, ना कि उनके पांवों में परम्पराओं की बेडिय़ां डालकर उनके सपनों को खत्म करना चाहिए। कोई भी परम्परा यह नहीं कहती कि हमें बेटियों को आगे नहीं बढ़ाना।

(MOREPIC4)

बेटी के नाम पर कराए गए मां भगवती के जागरण में जहां गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में मां भगवती व अन्य देवी-देवताओं का गुणगान किया, वहीं देवी-देवताओं का अभिनय करने वाले कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। मां शेरांवाली की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी, विशालकाय पारदर्शी गुब्बारे में बंद होकर नृत्य करते श्रीकृष्ण, शिवजी के साथ भूत की भूमिका में कलाकारों ने यहां बेहतरीन अभिनय किया।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X