Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच

पंजाब

जालंधर से नितिन नवीन करेंगे 2,500 किलोमीटर लंबी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ

Updated on Tuesday, November 17, 2026 09:45 AM IST

चंडीगढ़, 16 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 18 नवंबर को जालंधर से शुरू होकर 2,558 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 3 दिसंबर को वाराणसी पहुंचेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जालंधर-पठानकोट हाईवे पर स्थित गांव रायपुर (डेरा सचखंड बल्लां के निकट) से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होगी ‘समरसता संकल्प यात्रा’


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का विवरण साझा करते हुए बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा समानता, भक्ति, सामाजिक एकता और मानवता के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर 2 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, गेजा राम वाल्मीकि, सुशील रिंकू, महासचिव रजनीश धीमान, पंजाब स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी, एस.एस. चन्नी और एस.आर. लद्धड़ भी उपस्थित थे।

केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर होशियारपुर, मुकेरियां, पठानकोट, बटाला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, रोपड़ और मोहाली होते हुए चंडीगढ़ में प्रवेश करेगी। यह यात्रा पंजाब में पांच दिनों के दौरान 17 जिलों में लगभग 700 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 46 शहरों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 29 बड़े कार्यक्रम और 27 जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी।
यात्रा के रूट में शामिल राज्यों और शहरों का विवरण साझा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह यात्रा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन

: अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा ऑनलाइन जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा ऑनलाइन जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत

पंजाब इस समय गंभीर वित्तीय संकट का शिकार:एन के शर्मा

: पंजाब इस समय गंभीर वित्तीय संकट का शिकार:एन के शर्मा

आप सरकार ने ‘तीर्थ यात्रा’ को बनाया ‘लूट यात्रा’: बलबीर सिंह सिद्धू

: आप सरकार ने ‘तीर्थ यात्रा’ को बनाया ‘लूट यात्रा’: बलबीर सिंह सिद्धू

 विजिलेंस ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान रिश्वतखोरी के 11 मामलों में 14 व्यक्तियों को रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान रिश्वतखोरी के 11 मामलों में 14 व्यक्तियों को रंगे हाथों काबू किया

पंजाब भाजपा ने तीर्थ यात्रा बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर NHRC के समन का स्वागत किया

: पंजाब भाजपा ने तीर्थ यात्रा बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर NHRC के समन का स्वागत किया

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने के काबिल बना रही है- मुख्यमंत्री

: हमारी सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने के काबिल बना रही है- मुख्यमंत्री

अमृतसर में अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े दो नेटवर्कों का पर्दाफाश

: अमृतसर में अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े दो नेटवर्कों का पर्दाफाश

मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा दूसरी तिमाही के दौरान 31 लाख से पार

: मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा दूसरी तिमाही के दौरान 31 लाख से पार

X