Monday, 16 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच • गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

पंजाब

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Updated on Sunday, November 15, 2026 18:41 PM IST

अमृतसर, 15 नवंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत श्रद्धालुओं को ले जा रही बसों के साथ अमृतसर में हुए भीषण सड़क हादसे के पीड़ितों से आज मुलाकात की और इस दुर्घटना में कीमती जानें जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार हादसे में घायल हुए सभी व्यक्तियों का बेहतर डॉक्टरी इलाज भी सुनिश्चित करेगी।

एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा: "आज मैंने नौशहरा पन्नुआं के निकट हुए बस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं का हाल-चाल जानने के लिए अमृतसर के एक अस्पताल का दौरा किया। प्रभु की कृपा से अधिकतर घायल खतरे से बाहर हैं और उम्मीद है कि वे जल्दी ठीक होकर घर लौटेंगे। मैं इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले पांच व्यक्तियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सरकार की ओर से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ मुफ्त डॉक्टरी इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। सरकार मुश्किल घड़ी में अपने लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।"

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा*

 

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया*

 

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल प्रशासन को अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*


मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस हादसे में 11 व्यक्ति घायल हुए हैं, जबकि चार श्रद्धालुओं और एक मोटरसाइकिल सवार की दुखद मौत हो गई है। गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "यह बहुत ही दुखद घटना है। मैं पीड़ित परिवारों के दुख में शामिल होता हूं और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं। पंजाब सरकार जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल व्यक्ति को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। घायलों का सारा डॉक्टरी इलाज मुफ्त मुहैया करवाया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि सिविल और पुलिस प्रशासन को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें और घायलों का सबसे बेहतर इलाज सुनिश्चित करें।



अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि वह पीड़ित परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल बख्शे और दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में सदा के लिए निवास दे।"

*'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमृतसर, खाटू श्याम और मथुरा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए 17,531 से अधिक सफल यात्राओं के माध्यम से 7,02,203 से अधिक श्रद्धालु इस पहल का लाभ उठा चुके हैं।* उन्होंने कहा, "इस योजना के तहत हर रोज 70 से अधिक बसें चलती हैं, जिससे रोजाना 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा मिलती है। हजारों यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं और इन यात्राओं के दौरान कभी भी ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।"

*17,000 से अधिक यात्राओं के माध्यम से 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' का 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

 

*भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार- ऋषिकेश, खाटू श्याम और मथुरा-वृन्दावन के दर्शन करवाए’*

 

*विपक्ष को दुखद हादसों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, सड़क सुरक्षा फोर्स ने पूरे पंजाब में कीमती जानें बचाई हैं-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्षी पार्टियों से इस गहरे दुखांत पर राजनीति न करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसों को राजनीतिक विवाद नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि ऐसा दुखद हादसा हुआ है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस घटना को सरकार की किसी भी कमी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पंजाब सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

पंजाब सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) के योगदान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फोर्स ने आपातकाल में तुरंत कार्रवाई और सड़क सुरक्षा उपायों के माध्यम से पूरे प्रांत में सड़क हादसों को कम करने और कीमती जानें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि पंजाब सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव सहायता मिलना सुनिश्चित करेगी।

Have something to say? Post your comment
हमारी सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने के काबिल बना रही है- मुख्यमंत्री

: हमारी सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने के काबिल बना रही है- मुख्यमंत्री

अमृतसर में अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े दो नेटवर्कों का पर्दाफाश

: अमृतसर में अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े दो नेटवर्कों का पर्दाफाश

मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा दूसरी तिमाही के दौरान 31 लाख से पार

: मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा दूसरी तिमाही के दौरान 31 लाख से पार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज़ की शुरुआत

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज़ की शुरुआत

भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल

: भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल

पंजाब सरकार ने खरीद लक्ष्य घटाया, इसलिए किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं : सुनील जाखड़

: पंजाब सरकार ने खरीद लक्ष्य घटाया, इसलिए किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं : सुनील जाखड़

जाखड़ ने पूछा कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, फिर उन्होंने राज्य में एफआईआर क्यों दर्ज कराई?

: जाखड़ ने पूछा कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, फिर उन्होंने राज्य में एफआईआर क्यों दर्ज कराई?

वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

: वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

'स्टैंड-अप इंडिया' योजना को 2031 तक बढ़ाने का फैसला पंजाब के दलित और महिला उद्यमियों के लिए वरदान: अश्वनी शर्मा

: 'स्टैंड-अप इंडिया' योजना को 2031 तक बढ़ाने का फैसला पंजाब के दलित और महिला उद्यमियों के लिए वरदान: अश्वनी शर्मा

फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों की सब्सिडी में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

: फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों की सब्सिडी में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

X