Friday, 13 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

पंजाब

'स्टैंड-अप इंडिया' योजना को 2031 तक बढ़ाने का फैसला पंजाब के दलित और महिला उद्यमियों के लिए वरदान: अश्वनी शर्मा

Updated on Friday, November 13, 2026 10:34 AM IST

पठानकोट, 12 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'स्टैंड-अप इंडिया' योजना को 31 मार्च 2031 तक पांच साल और बढ़ाने के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ₹4,111 करोड़ के क्रेडिट गारंटी कॉर्पस के साथ लिए गए इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ पंजाब को होगा, क्योंकि 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब में 31.94 प्रतिशत (लगभग 32%) अनुसूचित जाति (एससी) आबादी है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

देश में सबसे अधिक 31.94% एससी आबादी वाले पंजाब में 5,710 खातों को मिल चुके हैं ऋण: अश्वनी शर्मा


₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक आसान ऋण
जारी बयान के अनुसार, अश्वनी शर्मा ने कहा कि अप्रैल 2016 में शुरू हुई यह योजना अगले पांच वर्षों में देशभर के 2.5 लाख और एससी, एसटी तथा महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके तहत विनिर्माण, सेवाओं, व्यापार और कृषि-सहायक क्षेत्रों में नए कारोबार के लिए परियोजना लागत का 85 प्रतिशत तक ₹10 लाख से ₹1 करोड़ का ऋण मिलता है। केंद्र द्वारा 85 प्रतिशत क्रेडिट गारंटी (केवल 0.50% शुल्क पर) देने से बैंकों का जोखिम कम हुआ है और दलित तथा महिला उद्यमियों के लिए भारी गारंटी के बिना कारोबार शुरू करने का रास्ता आसान हुआ है।

पंजाब में 5,710 खाते मंजूर, महिलाएं और दलित बने रोजगारदाता
अश्वनी शर्मा ने संसद में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पंजाब में इस योजना ने जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव लाया है। अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच राज्य में कुल 5,710 ऋण खाते मंजूर हुए, जबकि 1,418 एससी/एसटी उद्यमियों को सीधे ऋण मिले (617 लाभार्थी अकेले 2024-25 में जुड़े)।
देशभर में 2.75 लाख से अधिक खातों के माध्यम से ₹62,790 करोड़ से अधिक के ऋण मंजूर हुए हैं, जिनमें 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी महिलाओं की है। शर्मा ने पंजाब के युवाओं, दलित समुदाय और महिलाओं से रोजगारदाता बनने के लिए इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए बैंकों से जिला स्तर पर विशेष शिविर लगाकर बिना किसी बाधा के ऋण उपलब्ध करवाने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
जाखड़ ने पूछा कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, फिर उन्होंने राज्य में एफआईआर क्यों दर्ज कराई?

: जाखड़ ने पूछा कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, फिर उन्होंने राज्य में एफआईआर क्यों दर्ज कराई?

वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

: वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों की सब्सिडी में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

: फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों की सब्सिडी में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

Punjab Will Continue Its Development Journey By Re-Electing AAP Govt In 2027: CM Bhagwant Singh Mann*

: Punjab Will Continue Its Development Journey By Re-Electing AAP Govt In 2027: CM Bhagwant Singh Mann*

चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

: चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                   

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                  

भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

: भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

‘आप’ सरकार के नशामुक्ति के दावों की खुली पोल, विधायक के कार्यालय से महज 200 मीटर दूर बिक रहा चिट्टा: अनिल सरीन 

: ‘आप’ सरकार के नशामुक्ति के दावों की खुली पोल, विधायक के कार्यालय से महज 200 मीटर दूर बिक रहा चिट्टा: अनिल सरीन 

सोनिया गांधी को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने का दर्द तो महसूस हुआ, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब को ढहाए जाने और दिल्ली में सिखों के नरसंहार की पीड़ा क्यों महसूस नहीं हुई? – अश्वनी शर्मा

: सोनिया गांधी को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने का दर्द तो महसूस हुआ, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब को ढहाए जाने और दिल्ली में सिखों के नरसंहार की पीड़ा क्यों महसूस नहीं हुई? – अश्वनी शर्मा

पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों के प्रत्यर्पण का झूठा श्रेय ले रही है ‘आप’ सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

: पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों के प्रत्यर्पण का झूठा श्रेय ले रही है ‘आप’ सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

X