Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली • रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

पंजाब

भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

Updated on Monday, November 09, 2026 23:17 PM IST

चंडीगढ़, 9 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में डिजिटल बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी दिशा में इस वर्ष की शुरुआत में लगभग 396 करोड़ रुपये के निवेश से 40,003 डेस्कटॉप कंप्यूटर उपलब्ध करवाए गए। अब इस पहल के दूसरे चरण का विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 16,180 और डेस्कटॉप कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे कंप्यूटरों की कुल संख्या बढ़कर 56,183 हो जाएगी। दूसरे चरण के तहत कंप्यूटरों की आपूर्ति और स्थापना की प्रक्रिया 2 नवंबर से 1 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है। 'शिक्षा क्रांति' के तहत 2,004 और सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि इस वर्ष की शुरुआत में कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की सुविधा प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या 5,064 तक पहुंच चुकी है।

• 40,003 कंप्यूटर इस वर्ष की शुरुआत में ही उपलब्ध करवाए गए, पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 1 दिसंबर तक 16,180 और कंप्यूटर दिए जाएंगे, जिससे कंप्यूटरों की कुल संख्या 56,183 हो जाएगी

• हर बच्चा, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कोई भी हो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक तक पहुंच का हकदार है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

• पंजाब भर के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बच्चे को बेहतर भविष्य के लिए संसाधन और अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हर बच्चा, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कोई भी हो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उससे जुड़े अवसरों तक पहुंच का हकदार है। पंजाब शिक्षा क्रांति के माध्यम से हम सरकारी स्कूलों में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं और कक्षाओं को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है कि पंजाब के प्रत्येक बच्चे के पास बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन, आत्मविश्वास और समान अवसर होने चाहिए।"

इस दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, "पंजाब शिक्षा क्रांति न केवल हमारे स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बदल रही है, बल्कि उनमें पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोल रही है। पहले चरण में इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल उपलब्ध करवाए गए हैं और अगले चरण में डेस्कटॉप कंप्यूटर उपलब्ध करवाकर हम प्रदेश भर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को तकनीक के और करीब ला रहे हैं। हमारा लक्ष्य कक्षाओं को अधिक रोचक बनाना, शिक्षा को अधिक सार्थक बनाना और सरकारी स्कूलों को ऐसा नया स्वरूप देना है, जिस पर प्रत्येक पंजाबी को गर्व हो।"

इसी वर्ष 8,268 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल उपलब्ध करवाकर कक्षाओं में डिजिटल शिक्षा सुनिश्चित की गई

कंप्यूटर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पहले चरण के तहत 3,694 सरकारी स्कूलों में 8,268 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल (आईएफपीज़) उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे प्रदेश भर की कक्षाओं में तकनीक आधारित शिक्षण उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। यह डिजिटल बुनियादी ढांचा शिक्षकों को दैनिक शिक्षण कार्य में मल्टीमीडिया संसाधनों, डिजिटल सामग्री और वास्तविक समय के प्रदर्शन को शामिल करने में मददगार साबित होगा। इससे कक्षाओं में पढ़ाई की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, रोचक और ज्ञानवर्धक बनाई जा सकेगी।

पंजाब शिक्षा क्रांति ने समान पहुंच और भविष्य के अनुरूप शिक्षा पर जोर देते हुए सरकारी स्कूलों को डिजिटल शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने में निभाई
 महत्वपूर्ण भूमिका

• 'पंजाब शिक्षा क्रांति' न केवल स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बदल रही है, बल्कि प्रत्येक बच्चे के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोल रही है: हरजोत सिंह बैंस

• इस वर्ष की शुरुआत में कक्षाओं को डिजिटल बनाने के लिए 8,268 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल भी उपलब्ध करवाए गए

• भगवंत मान सरकार 'शिक्षा क्रांति' के तहत दिसंबर तक 2,004 और सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी


यह पहल 'पंजाब शिक्षा क्रांति' के तहत किए जा रहे व्यापक सुधारों का हिस्सा है। इन सुधारों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने, स्कूलों के ढांचे को उन्नत बनाने और शैक्षणिक परिणामों में सुधार लाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में डिजिटल शिक्षा तक समान पहुंच, उपकरणों की सुरक्षित स्थापना के निर्धारित मानकों, पारदर्शी निगरानी और जवाबदेही पर भी जोर दिया गया है, ताकि सार्वजनिक संसाधनों का उचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

इस विस्तार के माध्यम से भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को तकनीक आधारित कक्षाओं में परिवर्तित कर रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल से सुसज्जित करने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक उनकी पहुंच बढ़ाई जा रही है। उच्च शिक्षा, रोजगार और तेजी से विकसित हो रही तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए ये कौशल अत्यंत आवश्यक हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                   

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                  

‘आप’ सरकार के नशामुक्ति के दावों की खुली पोल, विधायक के कार्यालय से महज 200 मीटर दूर बिक रहा चिट्टा: अनिल सरीन 

: ‘आप’ सरकार के नशामुक्ति के दावों की खुली पोल, विधायक के कार्यालय से महज 200 मीटर दूर बिक रहा चिट्टा: अनिल सरीन 

सोनिया गांधी को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने का दर्द तो महसूस हुआ, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब को ढहाए जाने और दिल्ली में सिखों के नरसंहार की पीड़ा क्यों महसूस नहीं हुई? – अश्वनी शर्मा

: सोनिया गांधी को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने का दर्द तो महसूस हुआ, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब को ढहाए जाने और दिल्ली में सिखों के नरसंहार की पीड़ा क्यों महसूस नहीं हुई? – अश्वनी शर्मा

पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों के प्रत्यर्पण का झूठा श्रेय ले रही है ‘आप’ सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

: पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों के प्रत्यर्पण का झूठा श्रेय ले रही है ‘आप’ सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

मोदी सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से कारीगरों को दी नई पहचान : केवल सिंह ढिल्लों

: मोदी सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से कारीगरों को दी नई पहचान : केवल सिंह ढिल्लों

पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

: पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी*

: *मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी*

‘84 के ज़ख्म’ और ‘चिट्टे का दर्द’ पंजाब के दो गहरे दाग

: ‘84 के ज़ख्म’ और ‘चिट्टे का दर्द’ पंजाब के दो गहरे दाग

 1984 के सिख नरसंहार पर फोटो प्रदर्शनी के साथ भाजपा का 'ज़ख़्म 84 दे' सम्मेलन शुरू

: 1984 के सिख नरसंहार पर फोटो प्रदर्शनी के साथ भाजपा का 'ज़ख़्म 84 दे' सम्मेलन शुरू

युवा पीढ़ी को परीक्षा के माध्यम से बताया सिख गुरुओं का इतिहास

: युवा पीढ़ी को परीक्षा के माध्यम से बताया सिख गुरुओं का इतिहास

X