Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली • रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

पंजाब

मोदी सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से कारीगरों को दी नई पहचान : केवल सिंह ढिल्लों

Updated on Monday, November 09, 2026 23:06 PM IST

लुधियाना, 9 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज भगवान विश्वकर्मा जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लुधियाना स्थित बाबा विश्वकर्मा भवन पहुंचे और भगवान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इसे अपने लिए अत्यंत सौभाग्य की बात बताया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त कारीगरों, मिस्त्रियों, लोहारों, बढ़इयों और सभी मेहनतकश बहनों-भाइयों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। बाबा विश्वकर्मा भवन की प्रबंधक कमेटी और पदाधिकारियों द्वारा केवल सिंह ढिल्लों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। समारोह में भाजपा के प्रदेश महासचिव रजनीश धीमान, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव देबी शर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल, प्रवीण बांसल, अमरजीत सिंह टिक्का, गुरदीप सिंह गोशा, नवल जैन, डॉ. सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लुधियाना में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष


हाथों के हुनर और श्रम के सम्मान का दिन-
इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह दिन केवल पूजा-अर्चना का नहीं, बल्कि हाथों के हुनर और श्रम के सम्मान का दिन है। भगवान विश्वकर्मा जी को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और इंजीनियर माना जाता है। उनका संदेश स्पष्ट है कि जो अपने हाथों से कुछ रचता है, वही समाज का वास्तविक निर्माता होता है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान ने भी 'किरत करो, नाम जपो, वंड छको' का संदेश दिया है। पंजाब की धरती की पहचान ही मेहनत से है और इस मेहनत की रीढ़ हमारे कारीगर भाई हैं। गांव की गलियों से लेकर बड़े कारखानों तक, हल के फाल से लेकर घर की छत तक, हर जगह किसी न किसी कारीगर के हाथों की छाप दिखाई देती है। उन्होंने अफसोस जताया कि दशकों तक इन हुनरमंद हाथों को केवल बधाइयां मिलीं, लेकिन जरूरी सुविधाएं नहीं मिलीं।


प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस सोच को बदला है। पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को पहचान पत्र, कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक औजारों के लिए सहायता और सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। मोदी जी का संदेश है कि कारीगर सहायता का मोहताज नहीं, बल्कि देश के निर्माण में बराबर का भागीदार है।
उन्होंने पंजाब के प्रत्येक कारीगर भाई से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्य में उनके साथ खड़ा है। अंत में ढिल्लों ने कहा कि यदि पंजाब को फिर से खुशहाल बनाना है तो इसकी शुरुआत हुनरमंद हाथों के सम्मान से करनी होगी।

 
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                   

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                  

भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

: भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

‘आप’ सरकार के नशामुक्ति के दावों की खुली पोल, विधायक के कार्यालय से महज 200 मीटर दूर बिक रहा चिट्टा: अनिल सरीन 

: ‘आप’ सरकार के नशामुक्ति के दावों की खुली पोल, विधायक के कार्यालय से महज 200 मीटर दूर बिक रहा चिट्टा: अनिल सरीन 

सोनिया गांधी को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने का दर्द तो महसूस हुआ, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब को ढहाए जाने और दिल्ली में सिखों के नरसंहार की पीड़ा क्यों महसूस नहीं हुई? – अश्वनी शर्मा

: सोनिया गांधी को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने का दर्द तो महसूस हुआ, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब को ढहाए जाने और दिल्ली में सिखों के नरसंहार की पीड़ा क्यों महसूस नहीं हुई? – अश्वनी शर्मा

पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों के प्रत्यर्पण का झूठा श्रेय ले रही है ‘आप’ सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

: पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों के प्रत्यर्पण का झूठा श्रेय ले रही है ‘आप’ सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

: पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी*

: *मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी*

‘84 के ज़ख्म’ और ‘चिट्टे का दर्द’ पंजाब के दो गहरे दाग

: ‘84 के ज़ख्म’ और ‘चिट्टे का दर्द’ पंजाब के दो गहरे दाग

 1984 के सिख नरसंहार पर फोटो प्रदर्शनी के साथ भाजपा का 'ज़ख़्म 84 दे' सम्मेलन शुरू

: 1984 के सिख नरसंहार पर फोटो प्रदर्शनी के साथ भाजपा का 'ज़ख़्म 84 दे' सम्मेलन शुरू

युवा पीढ़ी को परीक्षा के माध्यम से बताया सिख गुरुओं का इतिहास

: युवा पीढ़ी को परीक्षा के माध्यम से बताया सिख गुरुओं का इतिहास

X