Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच • गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज़ की शुरुआत

Updated on Saturday, November 14, 2026 21:02 PM IST

चंडीगढ़, 14 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक अनोखी राज्य-स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता 'पंजाब दा करोड़पति' की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को ज्ञान, शिक्षा और सरकारी नौकरियों की तैयारी की ओर लगाना है। इस क्विज़ के विजेता को 1 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम जीतने का मौका मिलेगा। 15 से 30 वर्ष की आयु के पंजाब के निवासियों के लिए खुले इस प्रतियोगिता में विजेता को 1 करोड़ रुपये, चार उप-विजेताओं (रनर-अप) को 10-10 लाख रुपये और लीडरबोर्ड पर शीर्ष आठ अन्य प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10,000 से अधिक प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इस पहल की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि युवाओं के हाथों में किताबें हों क्योंकि कलम ही किसी कौम की किस्मत गढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता ही पंजाब की असली प्रगति है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कहा, "पंजाब के युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है। आज हमने युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए तैयार करने के लिए 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता की घोषणा की है। विजेता को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे, चार उप-विजेताओं को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि शीर्ष 10,000 प्रतिभागियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। हम चाहते हैं कि हमारे युवाओं के हाथों में किताबें हों क्योंकि कलम ही किसी कौम की किस्मत गढ़ सकती है। तुम बस सख्त मेहनत पर ध्यान दो; सरकार हर कदम पर तुम्हारे साथ खड़ी है। तुम्हारी सफलता ही पंजाब की असली प्रगति है। आओ, अपने हुनर और सख्त मेहनत के जरिए एक खुशहाल और जीवंत 'रंगला पंजाब' बनाएं।"

राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

15 से 30 वर्ष की आयु के पंजाब के युवा इस क्विज़ में भाग लेने के योग्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हम चाहते हैं कि हमारे युवाओं के हाथों में किताबें हों; उनकी सफलता ही पंजाब की असली प्रगति है और हमारी सरकार हर कदम पर पंजाब के युवाओं के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चार उप-विजेताओं को 10-10 लाख रुपये और लीडरबोर्ड पर जगह बनाने वाले 8 अन्य प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

15 से 28 नवंबर तक पंजीकरण होगा; पहला दौर 21 नवंबर को होगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'पंजाब दा करोड़पति' पहल सीखने, ज्ञान बढ़ाने और बड़े नकद पुरस्कार जीतने का एक शानदार मौका है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यह प्रतियोगिता 15 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए है और इसका ढांचा मशहूर टेलीविज़न क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की तरह तैयार किया गया है। प्रतिभागियों को चुनिंदा सवालों के जवाब देने होंगे, जिनमें से हर सवाल के चार विकल्प होंगे और उनमें से सिर्फ एक ही सही होगा।"

उन्होंने कहा, "इस प्रतियोगिता में कुल 11 दौर होंगे, जिनमें से पहले 9 दौर ऑनलाइन करवाए जाएंगे। दसवां दौर पंजाब के सभी 23 जिलों में ऑफलाइन तरीके से करवाया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी खुद आकर हिस्सा लेंगे, जबकि 11वां दौर 'ग्रैंड फिनाले' होगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रश्न बैंक में लगभग 50,000 प्रश्न शामिल होंगे, जो पंजाब के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, गणित और पंजाब सरकार से संबंधित जानकारी पर आधारित होंगे। ये प्रश्न कांस्टेबल, पटवारी और पी.सी.एस. जैसे पदों पर भर्ती के लिए ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार ही होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "यह पहल युवाओं को उनका सामान्य ज्ञान बढ़ाने और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद करेगी, साथ ही वे प्रतियोगिता के उत्साह का आनंद भी ले सकेंगे।"

पुरस्कारों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया, "कुल 10,000 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें अंतिम विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रतिभागियों को सवालों के जवाब देने के तुरंत बाद सही उत्तर भी मुहैया करवाए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने जवाबों से सीखने और अपना ज्ञान बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।"

पारदर्शिता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "सारी प्रक्रिया पारदर्शी होगी ताकि युवाओं को अपना ज्ञान बढ़ाने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी मजबूत करने और आकर्षक नकद पुरस्कार जीतने का बराबर मौका मिल सके।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रतियोगिता के विवरण जल्द ही अखबारों में भी प्रकाशित किए जाएंगे। मोबाइल फोन और वेब के जरिए इस पोर्टल तक पहुंचा जा सकेगा और युवा 'पंजाब दा करोड़पति' ऐप/पोर्टल के जरिए पंजीकरण करवा सकते हैं, जो गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।"
इसे नौजवानों के लिए कमाई के साथ-साथ सीखने का बड़ा मौका बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश भर के नौजवानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मुकाबले में हिस्सा लें, अपने ज्ञान में वृद्धि करें और इस अनूठी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पंजाब के नौजवानों की अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य को पूरा करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।”

जिला स्तरीय फाइनल 9 दिसंबर को और राज्य स्तरीय भव्य फिनाले 17 दिसंबर को होगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हर जिले के शीर्ष 10 प्रतिभागी जिला-स्तरीय दौर के लिए क्वालीफाई करेंगे, जबकि हर जिले का विजेता भव्य फिनाले में पहुंचेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

इस क्विज़ में पंजाब के इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति, सामान्य ज्ञान, योग्यता और शासन प्रणाली से संबंधित चार विकल्पों वाले प्रश्न पूछे जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत पर केंद्रित होगी यह क्विज़ प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


*पंजाब भर के 15 से 30 साल तक के नौजवान ले सकेंगे हिस्सा*  
यह मुकाबला 1 जनवरी 2027 तक 15 से 30 साल की उम्र के पंजाब के सभी 23 जिलों के नौजवानों के लिए खुला है और यह एक डिजिटल क्विज प्लेटफॉर्म के माध्यम से करवाया जाएगा। इसके सिलेबस में पंजाब का इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति, जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, एप्टीट्यूड और शासन प्रबंध से संबंधित सवाल शामिल होंगे, जिनमें सरकारी पहल, उपलब्धियां और विकास कार्य भी शामिल हैं। बहु-विकल्पीय सवालों वाले इस मुकाबले का उद्देश्य नौजवानों में सीखने की रुचि, उत्सुकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है ताकि पंजाब की विरासत, तरक्की और शासन प्रबंध के बारे में उनकी समझ को और गहरा किया जा सके।

*प्रदेश स्तरीय विजेता को 1 करोड़ रुपए, चार उप-विजेताओं को 10-10 लाख रुपए और लीडरबोर्ड पर जगह बनाने वाले आठ प्रतियोगियों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए*  
‘पंजाब का करोड़पति’ के इनामों की सूची में प्रदेश स्तरीय विजेता के लिए 1 करोड़ रुपए का बड़ा नकद इनाम शामिल है, जबकि चार उप-विजेताओं (रनर्स-अप) को 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा लीडरबोर्ड पर जगह बनाने वाले आठ प्रतियोगियों को 5-5 लाख रुपए के इनाम से नवाजा जाएगा। इन शीर्ष इनामों के अलावा, क्वालीफाइंग राउंड्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और जिला स्तरीय विजेताओं समेत 10,000 प्रतियोगियों को भी नकद इनाम मिलेंगे। मुकाबले के विभिन्न चरणों के दौरान नौजवानों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रतियोगियों के पास डिजिटल सर्टिफिकेट और अन्य इनाम जीतने के मौके भी होंगे।


*डिजिटल क्विज राउंड्स के जरिए होगी जिला स्तरीय मुकाबले की चयन; प्रतियोगियों के लिए मॉक क्विज की सुविधा*
इस मुकाबले के लिए रजिस्ट्रेशन 14 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर 2026 को बंद होगा। मुकाबले में कुल 11 राउंड होंगे, जिनमें से पहले नौ राउंड डिजिटल तरीके से करवाए जाएंगे, इसके बाद दसवें राउंड में जिला स्तरीय मुकाबले होंगे और 11वां राउंड ग्रैंड फिनाले होगा। डिजिटल क्विज राउंड 21, 23, 25, 27 और 29 नवंबर को तथा उसके बाद 1, 3, 5 और 7 दिसंबर को करवाए जाएंगे। जिला स्तरीय मुकाबले 9 दिसंबर को सभी 23 जिलों में करवाए जाएंगे, जो प्रतियोगियों को ग्रैंड फिनाले की दौड़ में अपने-अपने जिलों की नुमाइंदगी करने का मौका प्रदान करेंगे।

प्रतियोगियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और इसकी कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए अभ्यास हेतु ‘मॉक क्विज’ की व्यवस्था भी की गई है। इससे नौजवान प्रतियोगियों को एप/पोर्टल को समझने, क्विज के स्वरूप का अनुभव करने और असल मुकाबले के राउंड शुरू होने से पहले खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी।

*17 दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले; मुकाबले के टेलीविजन और डिजिटल प्रसारण पर की जा रही है विचार*
इस मुकाबले की समाप्ति 17 दिसंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय ग्रैंड फिनाले के साथ होगी, जिसमें पंजाब भर के 23 जिला स्तरीय विजेता हिस्सा लेंगे और विजेता रहने वाला प्रतियोगी 1 करोड़ रुपए का प्रतिष्ठित नकद इनाम अपने घर ले जाएगा। प्रतियोगी अन्य आकर्षक नकद इनामों के लिए भी मुकाबला करेंगे, जिनमें चार उप-विजेताओं के लिए 10-10 लाख रुपए और लीडरबोर्ड पर जगह बनाने वाले आठ प्रतियोगियों के लिए 5-5 लाख रुपए शामिल हैं, जो इस मुकाबले को पहले स्थान के प्रतिष्ठित इनाम के अलावा अन्य शानदार प्रदर्शन करने वाले नौजवानों के लिए भी उपयुक्त इनामों से अधिक आकर्षक बनाता है। यह फिनाले किसी उपयुक्त स्टेडियम या बड़े स्थान पर करवाने की योजना है, जिसमें इनाम वितरण समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नौजवानों के मनोरंजन के कार्यक्रम और प्रमुख पंजाबी कलाकारों व हस्तियों की शिरकत होगी। प्रदेश की नौजवान प्रतिभा के इस उत्सव को पंजाब और इससे बाहर बैठे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस आयोजन का टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से सीधा प्रसारण (लाइव-स्ट्रीमिंग) भी किया जा सकता है।

*‘पंजाब का करोड़पति’ के लिए रजिस्ट्रेशन और इसमें कैसे हिस्सा लेना है: कदम-दर-कदम जानकारी*
पंजाब सरकार ने अपने ‘पंजाब का करोड़पति’ क्विज मुकाबले के लिए रजिस्ट्रेशन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसान बनाया है। नौजवान निम्नलिखित चार-चरणीय सरल प्रक्रिया का पालन करके इस मुकाबले में हिस्सा ले सकते हैं।

*चरण 1: पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें*  
• ‘पंजाब का करोड़पति’ के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं या इसकी एप डाउनलोड करें।  
• अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्टर करें।  
• ओ.टी.पी. के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर की पुष्टि करें।  
• पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।  
• यदि आप वर्तमान समय में पढ़ाई कर रहे हैं तो अपने स्कूल या कॉलेज के विवरण दर्ज करें।  
• रजिस्ट्रेशन पूरी करने के लिए अपने जिले का चयन करें।

*चरण 2: ऑनलाइन राउंड्स में हिस्सा लें*
• अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओ.टी.पी. का उपयोग करके लॉग-इन करें।  
• ऑनलाइन क्विज राउंड्स में हिस्सा लें।  
• प्रत्येक सवाल के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही जवाब होगा।  
• प्रतियोगियों को प्रत्येक सवाल का जवाब देने के लिए 20 सेकंड का समय मिलेगा।  
• यदि निर्धारित समय खत्म हो जाता है तो अगला सवाल अपने-आप स्क्रीन पर आ जाएगा।  
• इसमें क्विज को बीच में रोकने की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए प्रतियोगियों को पूरे राउंड के दौरान ध्यान केंद्रित रखना होगा।

*चरण 3: रैंकिंग में आगे बढ़ें*
• प्रतियोगियों की रैंकिंग उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।  
• सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतियोगी अगले राउंड्स के लिए क्वालीफाई करेंगे।  
• कुल अंक जिला स्तरीय फाइनल और प्रदेश स्तरीय राउंड तक पहुंचने की संभावनाएं तय करेंगे।

*चरण 4: ग्रैंड फिनाले का मुकाबला*
• जिला स्तरीय फाइनलिस्टों को ग्रैंड फिनाले में ‘हॉट सीट’ हासिल करने का मौका मिलेगा।  
• फाइनलिस्ट 1 करोड़ रुपए के शीर्ष इनाम के लिए मुकाबला करेंगे।  
• ग्रैंड फिनाले प्रदेश स्तर पर करवाया जाएगा।

*प्रतियोगियों के लिए जानने योग्य मुख्य बातें*  
• *योग्यता*: 15 से 30 साल की उम्र के पंजाब निवासी।  
• रजिस्ट्रेशन: मोबाइल नंबर और ओ.टी.पी. का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल/एप के माध्यम से।  
• *सवालों का रूप*: चार विकल्पों वाले बहु-विकल्पीय सवाल।  
• *समय सीमा*: प्रति सवाल 20 सेकंड।  
• *मुकाबले का ढांचा*: ऑनलाइन राउंड, जिला स्तरीय फाइनल और प्रदेश स्तरीय ग्रैंड फिनाले।  
• *शीर्ष इनाम*: 1 करोड़ रुपए।  

*जरूरी नोट*: पूरे मुकाबले के दौरान अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने पास चालू रखें, क्योंकि ऑनलाइन राउंड्स में लॉग-इन करने और हिस्सा लेने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी।

‘पंजाब का करोड़पति’ के माध्यम से भगवंत मान सरकार का उद्देश्य एक ऐसा प्रदेश स्तरीय मंच तैयार करना है, जो ज्ञान, प्रतिभा और इच्छाओं को उपयुक्त मौकों और मान-सम्मान में बदलने का मार्ग बने। इस पहल की कल्पना पंजाब की नौजवानी के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है, जो हर जिले के नौजवानों को हिस्सा लेने, मुकाबला करने और प्रदेश का अगला करोड़पति बनने की इच्छा रखने तथा इसे साकार करने का मौका देती है।

Have something to say? Post your comment
हमारी सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने के काबिल बना रही है- मुख्यमंत्री

: हमारी सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने के काबिल बना रही है- मुख्यमंत्री

अमृतसर में अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े दो नेटवर्कों का पर्दाफाश

: अमृतसर में अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े दो नेटवर्कों का पर्दाफाश

मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा दूसरी तिमाही के दौरान 31 लाख से पार

: मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा दूसरी तिमाही के दौरान 31 लाख से पार

भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल

: भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल

पंजाब सरकार ने खरीद लक्ष्य घटाया, इसलिए किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं : सुनील जाखड़

: पंजाब सरकार ने खरीद लक्ष्य घटाया, इसलिए किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं : सुनील जाखड़

जाखड़ ने पूछा कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, फिर उन्होंने राज्य में एफआईआर क्यों दर्ज कराई?

: जाखड़ ने पूछा कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, फिर उन्होंने राज्य में एफआईआर क्यों दर्ज कराई?

वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

: वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

'स्टैंड-अप इंडिया' योजना को 2031 तक बढ़ाने का फैसला पंजाब के दलित और महिला उद्यमियों के लिए वरदान: अश्वनी शर्मा

: 'स्टैंड-अप इंडिया' योजना को 2031 तक बढ़ाने का फैसला पंजाब के दलित और महिला उद्यमियों के लिए वरदान: अश्वनी शर्मा

फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों की सब्सिडी में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

: फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों की सब्सिडी में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

Punjab Will Continue Its Development Journey By Re-Electing AAP Govt In 2027: CM Bhagwant Singh Mann*

: Punjab Will Continue Its Development Journey By Re-Electing AAP Govt In 2027: CM Bhagwant Singh Mann*

X