Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त सतपाल शर्मा

Updated on Tuesday, October 06, 2026 18:06 PM IST

 

पंचकूला, 6 अक्तूबर: उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंजाब से जिले में दूध की सप्लाई किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दूध के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच करवाने तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान कर उन्हें इंपाउंड करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मंगलवार सुबह रामगढ़ के समीप मानक्या गांव में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजाब नंबर के कुछ वाहनों को रुकवाकर जांच की गई। इन वाहनों में दूध से भरे कंटेनर पाए गए। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली कुछ मोटरसाइकिलों को भी रोका गया, जो दूध की सप्लाई के लिए शहर की ओर जा रही थीं।

मिलावटी दूध की शिकायतों पर उपायुक्त की कार्रवाई, सैंपल जांच और वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने रामगढ़ के समीप मानक्या गांव में किया औचक निरीक्षण

 


वाहन चालकों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वे पंजाब से दूध लेकर आ रहे हैं और इसे जिले के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने मौके पर मौजूद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दूध के सैंपल लेने तथा उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सैंपल की जांच के दौरान यदि दूध में किसी भी प्रकार की मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरटीए अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान करने तथा नियमानुसार उन्हें इंपाउंड करने के भी निर्देश दिए।


खाद्य गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिलावासियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रायपुररानी में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण
इसके उपरांत उपायुक्त ने रायपुररानी स्थित विभिन्न मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों में उपलब्ध मिठाइयों के साथ-साथ दूध एवं दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में काफी वृद्धि होती है। बड़ी संख्या में नागरिक मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा हाल ही में पंचकूला के प्रमुख मिठाई विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें मिठाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा दुकानों में साफ-सफाई और स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

उपायुक्त ने मिठाई विक्रेताओं एवं खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे नागरिकों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X