Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

रेडक्रॉस में सुधार मिशन : जिलों में कुंडली मारे बैठे सचिवों पर गिरेगी तबादले की गाज

Updated on Sunday, August 30, 2026 18:36 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी में लंबे समय से एक ही जिले में जमे जिला सचिवों पर अब तबादले की गाज गिरने वाली है। सोसायटी ने जिलों की कार्यप्रणाली में सुधार और सचिवों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यालय ने सभी जिला सचिवों से उनकी वर्किंग रिपोर्ट और संबंधित जिले में तैनाती की अवधि का ब्योरा तलब किया है।
हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी जिलों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और जिला सचिवों की मनमानी पर अंकुश लगाने को लेकर सुधार मिशन की शुरुआत की है। जिलों में लंबे समय से कुंडली मारे बैठे सचिवों को न केवल तबादला होगा, बल्कि उनकी वर्किंग रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि जिला सचिव के कार्यकाल का विस्तार होगा या नहीं।
 

जिला सचिवों की मनमानी पर वाइस चेयरमैन सख्त, तैयार होगी नई ट्रांसफर पॉलिसी
अब नए नियमों में तीन साल से ज्यादा नहीं मिलेगी जिला सचिव को नियुक्ति
मुख्यालयों ने जिलों से तलब की वर्किंग रिपोर्ट, अच्छे काम पर ही मिलेगा कार्यकाल विस्तार


हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव लंबे समय से एक ही जिले में कुंडली मारे बैठे हैं। कई सचिव 10 से 15 सालों से एक ही जिले में डटे हुए हैं। लिहाजा, हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने जिला सचिवों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए ट्रांसफर पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रेडक्रॉस मुख्यालय की ओर से सभी जिला सचिवों से उनकी वर्किंग रिपोर्ट का ब्योरा तलब किया है। साथ ही, यह भी जानकारी मांगी है कि वह संबंधित जिले में कितने समय से कार्यरत हैं। बहरहाल, वाइस चेयरमैन की सख्ती के बाद जिला सचिवों में हड़कंप मच गया है।

नए नियमों के दायरे में आएंगी तीन कैटेगरी
हरियाणा रेडक्रॉस की ओर से तैयार की जा रही नई ट्रांसफर पॉलिसी में तीन कैटेगरी आएंगी। इनमें सचिव, सहायक सचिव और जिला ट्रेनिंग अधिकारी (डीटीओ) शामिल हैं। तीनों श्रेणियों में एक जिले में कार्यकाल तीन साल से ज्यादा नहीं होगा। फिलहाल, रेडक्रॉस की ओर से जिला सचिवों से रिपोर्ट तलब की गई है कि किसी अधिकारी की सेवा अवधि का कार्यकाल कितना हो गया है। इस दौरान, उसकी क्या एचीवेंट्स रहीं हैं और संबंधित कार्य में अधिकारी की वर्किंग रिपोर्ट क्या है?

सीएम सिटी कुरुक्षेत्र में जनसेवा की हर तीन माह में होगी समीक्षा
हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने स्पष्ट किया कि हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष और सोसायटी के चेयरमैन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विजन स्पष्ट है कि समाज की अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। लिहाजा, पूरे प्रदेश में जिला सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि रेडक्रॉस से जुड़ी सेवाओं हर व्यक्ति को लाभ मिले। इसके साथ ही, सीएम सिटी कुरुक्षेत्र में जनसेवा के कार्यों पर विशेष निगरानी रहेगी। खासकर दिव्यांगों को दिए जाने वाले उपकरण, फर्स्ट एड ट्रेनिंग, वाईआरसी एवं जेआरसी कैंपों के आयोजन, लाइफ मेंबर और रक्तदान से संबंधित कार्यों हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी, जिसकी सीधी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिला सचिव को तलब किया जाएगा। वाइस चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि सीएम सिटी कुरुक्षेत्र में जनसेवा के कार्यों में लापरवाही एवं कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ट्रांसफर पॉलिसी के तैयार किए जा रहे हैं नियम
हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का कहना है कि रेडक्रॉस की ओर से ट्रांसफर पॉलिसी के नियम तय किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार और दूसरे विभागों की ट्रांसफर पॉलिसी का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी मॉडल ट्रांसफर पॉलिसी तैयार कर सके। हालांकि, नए पॉलिसी के तहत सचिव की जिले में कार्यावधि तीन साल से ज्यादा नहीं होगी। गंभीर बीमारी या फिर अन्य कारणों के कारण ही जिला सचिव को राहत दी जाएगी। इसके साथ ही, जिलों में बेहतर काम करने वाले सचिवों की कार्यावधि बढ़ाई जाएगी।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X