Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

नागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :-श्याम सिंह राणा

Updated on Tuesday, August 25, 2026 18:50 PM IST

चंडीगढ़, 25 अगस्त— हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कुल 13 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 9 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने एक महिला के ऑपरेशन में लापरवाही की शिकायत पर जांच के लिए चिकित्सकों का बोर्ड गठित करने तथा निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। वहीं एक बिजली चोरी का फर्जी केस बनाने के मामले में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।

 

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा ने की 13 शिकायतों की सुनवाई, 9 का मौके पर किया निपटारा

 

ऑपरेशन में लापरवाही की शिकायत पर जांच के लिए बोर्ड गठित करने के दिए निर्देश

 

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय सीमा में किया जाए। आमजन की शिकायतों का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।  किसी भी शिकायत को अधिक समय तक लंबित न रखे।

 

बैठक में पुरानी शिकायतों की भी समीक्षा की गई। गांव मूंदड़ी में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी तथा विदेश में रह रहे एक आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी होने की जानकारी पर मंत्री ने पुलिस को गहन जांच के निर्देश दिए। गांव पाई निवासी कर्मबीर को तीन माह की बकाया मजदूरी के 82 हजार रुपये दिलवाकर शिकायत का निपटारा किया गया।

 

कृषि मंत्री ने कैथल के सेक्टर-19 में ग्रीन बेल्ट व पार्क क्षेत्र की सफाई और जलभराव की शिकायत की विस्तृत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, एक अन्य मामले में आर्थिक तंगी के कारण छात्रा को परीक्षा से रोकने और एसएलसी न देने का मामला सामने आया जिस पर मंत्री के आदेशानुसार तथा शिक्षा विभाग के नियमानुसार स्कूल द्वारा बच्चे को अगली कक्षा में दाखिला दिलवाया गया।

 

नई शिकायतों में बिजली चोरी का फर्जी केस बनाने के आरोप पर कृषि मंत्री ने जांच समिति गठित कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं नहरी खाल पर अवरोध हटाकर पानी की सुचारू व्यवस्था करने संबंधी शिकायत पर मंत्री ने सिंचाई विभाग को धान की कटाई के बाद निशानदेही करवाकर खाल को सुचारू रूप से चालू करवाने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए नाले की निकासी बंद होने से बरसाती पानी घर में घुसने की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित विभाग को नाले का लेवल जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए।

 

कंसल अस्पताल में महिला मरीज के ऑपरेशन से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच के लिए मंत्री ने नेगलिजेंस बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए और शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित रखा। इसके अलावा स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट हैंडबॉल खिलाड़ी की ग्रेडेशन सर्टिफिकेट संबंधी समस्या का एक सप्ताह में समाधान करने, हैप्पी कार्ड के लिए पोर्टल खुलने पर आवेदन करवाने तथा हरियाणा परिवार सुरक्षा योजना की सहायता राशि खाते में स्थानांतरित करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X