Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

गर्मियाें में इन सात फलों के जूस से रखें सेहत का ख्याल

Updated on Thursday, June 18, 2020 18:40 PM IST

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और सभी गर्मी से बहुत बेहाल भी हैं चाहे वो बच्चे हो या बड़े, इस मौसम में प्यास भी बहुत लगती हैं इसलिये आपको को पानी भी ज्यादा पीना चाहिए, लेकिन पानी के साथ-साथ अगर आप अपने लिए जूस भी लेंगे तो बहुत फायदेमंद रहेगा। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जूस बहुत ही जरूरी हैं। इसलिए आपको अपना ख्याल रखना चाहिए और डाइट में कौन सा आहार लेना हैं उसका भी ख्याल रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। तो चलिए आज जानते हैं कौन से जूस आपके लिए बेहद बेहतरीन होते हैं।

1. चुकंदर का जूस

संतरे का जूस पीने से पाचन शक्ति सही होती हैं। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने से सर्दी खांसी में लाभ मिलता हैं। यह शरीर का वजन बढ़ाता हैं। बच्चों को रोज संतरे का जूस पिलाने से उनकी सेहत में सुधार होता हैं। पायोरिया, मधुमेह, कब्ज़, भूख न लगना, बच्चों के दस्त, गैस की तकलीफ, कमजोरी, पीलिया आदि में भी इसका जूस गुणकारी होता हैं7


2. अनार का जूस 


अनार का जूस स्वास्थ्य की दृष्टि से पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी होता हैं। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी वायरस, एंटी ट्यूमर गुण होते हैं और यह विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ फोलिक एसिड का भी अच्छा स्त्रोत होता हैं। अनार के रस में एंटीआक्सीडेंट मुक्त कणों को दूर करने, कोशिकाओं की क्षति से रक्षा करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती हैं। यह ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से भी बचाता हैं।


3.टमाटर का जूस


टमाटर का जूस बच्चों की त्वचा में निखार लाता हैं7 टमाटर एंटीआक्सीडेंट, लाइकोपिन का प्रमुख आहार स्त्रोत हैं जिससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस से हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता हैं। टमाटर का रस कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता हैं जिसकी आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए आवश्यकता होती हैं। ये विटामिन सी, ए, डी, पोटेशियम, फोलेट का बड़ा स्त्रोत हैं। इससे त्वचा में निखार के साथ-साथ मेमोरी भी तेज होती हैं।


4. अंगूर का जूस 

अंगूर का जूस पीने से थकावट दूर होती हैं। शरीर में शक्ति और स्फूर्ति का संचार होता हैं। मन प्रसन्न रहता हैं, इसका जूस बार-बार जुखाम होना, कैंसर, क्षय, पायोरिया, बच्चों का सूखा रोग, बार-बार पेशाब आना, दुर्बलता, अमाशय के घाव, मिरगी, जुकाम के साथ खाँसी, हृदय का दर्द, मासिक धर्म की अनियमितता, नकसीर, माँ का दूध बढ़ाने वाला तथा नशीले पदार्थों की आदत छुड़ाने में सहायता करता हैं।


5. गन्ना के जूस 


इसका सेवन करने से शरीर में शक्ति आती हैं। इससे भोजन पच आता हैं और कब्ज दूर होता हैं। यह शरीर को शीतलता देता हैं, हृदय की जलन दूर करता हैं और खून साफ करता हैं7 एक दिन में दो गिलास से ज्यादा गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। गन्ने का रस निकालने के लिए ज्यादातर दुकानों पर मशीन का इस्तेमाल होता हैं और इनमें एक खास तेल का उपयोग होता हैं7 यह तेल यदि पेट में चला जाए तो इसका बुरा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता हैं7 इसलिए बाहर जूस पीते वक्त देख समझकर ही इसका सेवन करें।

(MOREPIC1) 
6. बेलगिरी का जूस 


देखा जाए तो बेल का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का प्रयोग मानव अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए करता हैं। बेल का फल हालांकि कठोर होता है परंतु इसके अंदर का गूदा मुलायम और बीजदार होता हैं। बेल के अंदर वीटा-कैरोटीन, राइबोफ्लेविन तथा प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। बेल का जूस पीने से दिल की बीमारी से छुटकारा मिलता हैं7 इससे गैस, कब्ज की समस्या भी दूर होती हैं। यह दस्त और डायरिया में भी लाभदायक हैं। इससे खून भी साफ होता हैं। इनके अलावा यह नयी माँ बनी औरतों के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। यह माँ का स्वास्थ्य सुधारता हैं और साथ ही उनके ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को भी बढ़ाता हैं।


7. नारियल का जूस 


आज के समय में नारियल पानी बहुत फैशनेबल पेय बन चुका हैं। यह स्वादिष्ट और ताजा होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। नारियल पानी आवश्यक पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से समृद्ध है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बढाता हैं। नारियल को ब्रेन फूड भी कहते हैं। वैसे कम लोगों को पता होगा कि हमारे ब्रेन को फैट की आवश्यकता होती हैं और नारियल में भरपूर मात्रा में फैट होता हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिमाग को तेज करने और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती हैं।
बच्चों को जूस प्रतिदिन देना चाहिए क्योंकि जूस पीने से बच्चों में शारीरिक व मानसिक कमजोरी दूर होती हैं और जूस कई बीमारियों से रक्षा भी करता हैं।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X