Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति   पर भरे जाएंगे 32 पद

Updated on Saturday, July 25, 2026 18:58 PM IST

 

चंडीगढ़, 24 जुलाई-हरियाणा सरकार ने  मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर 32 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत पात्र नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे।

विभाग   द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार विभाग में आठ विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। इनमें 13 सहायक, 6 लिपिक, 3 अधीक्षक, 3 निजी सहायक, 3 स्टेनो-टाइपिस्ट, 2 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 1 निजी सचिव  तथा 1 चालक का पद शामिल है। प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाने वाली ये नियुक्तियां हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार की जाएंगी। सरकार ने प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। अधिकांश पदों के लिए समकक्ष पद पर कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा, जबकि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद के लिए दो वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है।

 

तीन वर्ष की होगी प्रतिनियुक्ति अवधि

विभिन्न विभागों के पात्र नियमित कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन


अधीक्षक के पद के लिए ऐसे कर्मचारी भी पात्र होंगे, जिन्होंने सहायक अथवा उप अधीक्षक के रूप में आठ वर्ष से अधिक सेवा की हो। इसी प्रकार, निजी सहायक के रूप में आठ वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले कर्मचारी निजी सचिव के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इच्छुक एवं पात्र कर्मचारियों के आवेदन, निर्धारित प्रारूप में उनका बायोडाटा तथा पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) का सारांश संलग्न कर पत्र जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर मानव संसाधन विभाग को भेजें।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं कर्मचारियों के नाम भेजे जाएं, जिनके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही, सतर्कता जांच अथवा दंड लंबित न हो। विभागों से ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुशंसा करने को भी कहा गया है, जिन्हें चयन होने पर तत्काल कार्यमुक्त किया जा सके। इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन की अग्रिम प्रति सीधे मानव संसाधन विभाग को भी भेज सकते हैं। हालांकि, साक्षात्कार अथवा चयन प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उन्हें अपने मूल विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X