Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

जब दिखना हो खूबसूरत तो प्रीवेडिंग में ऐसे करें खुद की केयर

Updated on Monday, December 11, 2017 00:44 AM IST

मुंबई ,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) त्वचा की विशेष देखभाल - हर भावी दुलहन की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी शादी के मौके पर सबसे खास दिखे। यूं तो अपने आउटफिट्स और मेकअप से वह जलवा बिखेरती ही है, फिर भी ज़रूरत होती है अपनी खूबसूरती को भावी आयोजनों तक बरकरार रखने की, जिसके लिए अच्छी सेहत भी ज़रूरी है क्योंकि स्वास्थ्य का प्रभाव सीधे त्वचा पर पड़ता है। कैसे करें त्वचा की विशेष देखभाल, जानें ओरिफ्लेम इंडिया की ब्यूटी एक्सपर्ट आकृति कोचर से।
 

हर त्वचा की देखभाल

सुंदर दिखने के लिए त्वचा के अनुसार स्किन केयर ज़रूरी है।  इसलिए दुलहन के लिए यह ज़रूरी है कि इस दौरान उसकी त्वचा स्वस्थ, चमकदार व आकर्षक नज़र आए। इसके लिए वह रोज़ाना क्या-क्या करे, जानें सखी से।

 

तैलीय त्वचा

अगर आपकी त्वचा बेहद तैलीय है तो चेहरे को दो से तीन बार ऑयल-फ्री मॉयस्चराइज़र से धोएं। पंद्रह दिनों में एक बार नियमित रूप से फेशियल कराएं। फेशियल सूट न करता हो तो चेहरे पर क्लीन-अप करवाएं। फेशियल या क्लीन-अप लेने से त्वचा की गंदगी निकल जाती है और वह चमकदार व कोमल दिखने लगती है। इसलिए इन दिनों कोशिश करें कि प्रदूषण और धूल-मिट्टी के सीधे संपर्क में न आएं। इससे मुंहासों का डर नहीं रहेगा और त्वचा साफ-सुथरी नज़र आने लगेगी।

 

रूखी त्वचा

अगर आपकी त्वचा रूखी है तो सोप, एल्कोहॉल बेस्ड क्लींज़र और स्क्रब का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। दूध से बने मॉयस्चराइज़र या क्रीम का इस्तेमाल करें। चेहरा साफ करने के लिए शहद और ग्लिसरीन युक्त फेसवॉश का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा पर रेडनेस, रूखापन और किसी प्रकार की एलर्जी नहीं होगी। त्वचा साफ व खिली-खिली दिखेगी।

 

सामान्य और मिश्रित त्वचा

कई लोगों की त्वचा मिश्रित होती है, यानी चेहरे के किसी हिस्से में ऑयली तो किसी जगह ड्राई। ऐसे में मलाई, हल्दी और गुलाबजल को एक साथ मिलाकर लगाने से त्वचा चमकदार बनी रहती है। अगर आपकी त्वचा भी सामान्य है तो अत्यधिक मेकअप करने से बचें। मेकअप करना ही पड़े तो किसी अच्छे क्लींज़र से उसे साफ करना न भूलें। यह उपाय दोनों ही तरह की त्वचा पर काम करेगा।

ऐसे करें चेहरे की सफाई

सर्दियों के मौसम में शहद और ग्लिसरीन युक्त क्लींज़र से चेहरा अच्छी तरह साफ करें। चाहें तो चेहरे को साफ करने के लिए शहद और ग्लिसरीन से युक्त फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। दिन में एक बार चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें। अगर आपकी त्वचा जयादा रूखी है तो मॉयस्चराइजिंग सोप का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें, एंटीसेप्टिक सोप के इस्तेमाल से आपकी स्किन काली और रूखी हो सकती है। इसलिए जहां तक हो सके, इसके इस्तेमाल से बचें।

 

मॉयस्चराइजिंग

सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों, प्रदूषण और तनाव से त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए ज़रूरी है कि पूरे शरीर पर मॉयस्चराइज़रका इस्तेमाल किया जाए। मॉयस्चराइज़र अल्फाहाइड्रॉक्सी एसिड या एंटीऑक्सीडेंट, विटमिन ई या सी से युक्त होना ज़रूरी है। तैलीय त्वचा को भी मॉयस्चराइज़र की ज़रूरत होती है लेकिन ध्यान रखें कि वह ऑयल फ्री होना चाहिए।

 

समझें सनस्क्रीन की भाषा

शादी नज़दीक आते ही दुलहन लगभग हर दिन शॉपिंग के लिए घर से बाहर निकलती है। ऐसे में त्वचा को सूर्य की तेज़ किरणों से बचाना बहुत ज़रूरी होता है। इसलिए आप जब भी बाहर निकलें, सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। लगभग सभी बॉटल्स पर एसपीएफ यानी सन प्रोटेक्शन फैक्टर अंकित होता है। अपनी आवश्यकता अनुसार उनका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जो खुले हों, जैसे चेहरे, हाथ और पैरों पर इसे अप्लाई करें।

 

एक्सफोलिएशन

रूखी, बेजान और मृत त्वचा को हटाने के लिए एक्सफोलिएशन ज़रूरी है। हफ्ते में दो बार हलका स्क्रब ज़रूर करें। इसके लिए आप रेडीमेड स्क्रब भी खरीद सकती हैं, जिससे आपका समय बचेगा। अगर इसे घर में बनाना चाहें तो एक टीस्पून ओटमील और एक टीस्पून राइस पाउडर को पानी में एक साथ मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर हलके हाथों से धीरे-धीरे पांच मिनट तक घुमाएं। बाद में इसे सा$फ पानी से धो लें।

 

बॉडी केयर

त्वचा की देखभाल के साथ-साथ शारीरिक देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी है। सुगंधित स्नान से सारे तनाव कम हो जाते हैं और मन को शांति मिलती है। इसके अलावा त्वचा को कोमल बनाने के लिए आप यह उपाय अपना सकती हैं- एक मुलायम कपड़े में 1/4 कप ओट्स, 1/4 कप मिल्क पाउडर, 1/4 कप गाढ़ा स्टार्च डालकर अच्छी तरह बंद करें। नहाने से पहले पूरे शरीर पर इस पोटली से स्क्रबिंग करें। सूखने पर किसी अच्छे बेबी ऑयल से मसाज करें, तेल सूख जाने पर ही नहाएं।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X