Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को करेंगे भाजपा के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन : बड़ौली

Updated on Thursday, July 03, 2025 18:26 PM IST

 

चंडीगढ़, 3 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर झज्जर, सिरसा और कुरूक्षेत्र के भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से ही तीनों भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन कार्यक्रम सायं 5 बजे वर्चुअली होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सप्ताह भर में जिला जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घाषणा कर दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को 9 जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक ली। पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में बुलाई गई इस बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता मौजूद रही। बैठक में जिला कार्यसमिति और जिला पदाधिकारियों के नामों को लेकर मंथन हुआ। श्री बड़ौली ने कहा कि शुक्रवार को 18 जिलों के जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक होगी और चयनित पदाधिकारियों के नामों की सूची को केंद्रीय कार्यालय भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

झज्जर, कुरूक्षेत्र और सिरसा जिला के भाजपा कार्यालयों का होगा उद्घाटन

सप्ताह भर में हो जाएगी सभी जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 9 जिलों के जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की पंचकूला में ली बैठक

शुक्रवार को भी 18 जिलों के जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ होगी बैठक



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व अभियानों के विषय पर चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गई। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। इस दिन भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर डा. मुखर्जी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है इसी की तहत भाजपा के कार्यकर्ता पौधारोपण करेंगे और लोगों को भी स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे।

श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने लोगों में विश्वास पैदा किया है और राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है कि बीजेपी ने हर चुनाव में शानदार तरीके से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाना है साथ ही अपनी विचारधारा व प्रतिबद्धता को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने के लिए और अधिक परिश्रम करना है।
श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हम सभी को पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का मंत्र लेकर जन-जन तक बार-बार पहुंचना है। आज की बैठक में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गोहाना, सोनीपत जिला के जिला अध्यक्ष और प्रभारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X