Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसानों को लूटना और बेवजह परेशान करना बनी बीजेपी की तय नीति : हुड्डा

Updated on Tuesday, April 01, 2025 16:58 PM IST

चंडीगढ़  | पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसानों को लूटना और उनको बेवजह परेशान करना, बीजेपी की नीति बन गई है। हर एक सीजन में जानबूझकर फसल खरीद शुरू करने में देरी की जाती है और तय की गई तारीख से भी खरीद शुरू नहीं की जाती। मंडियों में ना बारदाने की व्यवस्था होती और ना ही उठान की, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। हर बार उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। ज्यादातर किसानों को प्राइवेट एजेंसी को एमएसपी से बेहद कम रेट पर अपनी फसल बेचनी पड़ती है।

हुड्डा ने कहा कि सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने का ऐलान किया है। लेकिन हमेशा की तरह कहीं उठान के लिए टेंडर नहीं किए गए तो कहीं अढ़तियों को बारदाना तक नहीं दिया गया। उठान नहीं होने के चलते हर बार मंडियों में फसल का अंबार लग जाता है। किसानों को अपनी फसल रखने की जगह तक नहीं मिलती। इतना ही नहीं उठान में देरी के चलते किसानों की पेमेंट में भी देरी होती है। सरकार जानबूझकर सैंकड़ों करोड रुपए की पेमेंट पर कुंडली मारकर बैठ जाती है। लेकिन किसानों से एक-एक मिनट का ब्याज लेने वाली सरकार, कई-कई दिन और कई-कई महीनो तक पेमेंट में देरी के बावजूद किसानों को एक पैसा भी ब्याज नहीं देती।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इसबार भी बीजेपी सरकार द्वारा फसल की खरीद और किसानों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा। पानीपत की किसी भी मंडी और खरीद केंद्र में अभी तक उठान के लिए टेंडर तक नहीं हुआ। मंडी की सफाई भी आधी-अधूरी पड़ी हुई है। किसानों को पीने लायक पानी की सप्लाई करने वाला वाटर कूलर भी खराब पड़ा हुआ है। जींद में भी उठान के लिए टेंडर नहीं हुआ और ज्यादातर वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। फतेहाबाद में भी लोडिंग-अनलोडिंग का टेंडर फाइनल नहीं हो सका है। सिरसा में उठान के लिए लेबर तक का टेंडर नहीं हुआ। कुरुक्षेत्र में श्रम और ढुलाई का टेंडर अभी तक पेंडिंग है। करनाल में एजेंसियों के पास बारदाना पहुंच चुका है लेकिन आढ़तियों को अभी तक नहीं मिला।

अंबाला में ना बारदाने की व्यवस्था है और ना ही लाइट की। यमुनानगर में तो कई जगह बिजली की तारें लटकी हुई है और साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। कैथल में तो हालात इतने खराब है कि अभी तक अनाज मंडी के फड़ों और शेड के नीचे धान का स्टॉक पड़ा हुआ है। ऐसे में गेहूं को लेकर आने वाले किसान किसानों को अपनी फसल उतारने में परेशानी होगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार अपनी हरकतों से बाज आए और किसानों को पेश आ रही असुविधाओं का संज्ञान ले। सरकार को खरीद, उठान और भुगतान में किसी भी तरह की देरी का जवाब देना पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X