Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रोहतक नगर निगम महापौर व निगम पार्षदों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

Updated on Saturday, March 29, 2025 19:43 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा ने आज जिला रोहतक में नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर तथा निगम पार्षदों के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत की और सभी को शुभकामनाएं दी। सभी गणमान्य ने कार्यक्रम के उपरांत नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि को पदभार ग्रहण करवाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि रोहतक शहर को ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा देश का सबसे सुंदर व स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर निगम की नवनिर्वाचित टीम सभी के साथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की लोक हितैषी नीतियों के फलस्वरूप केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव इत्यादि में जीत का परचम लहराया है। इतना ही नहीं, हरियाणा में निकाय चुनावों में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री द्वारा वित्त मंत्री के रूप में प्रस्तुत किए गए बजट में सरकार द्वारा कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। इस बजट से 36 बिरादरी को उनका पूरा हक मिलेगा।

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने की शिरकत

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 20 वर्ष पुराने 500 वर्ग गज की शामलात भूमि पर बने मकान को नियमित करने का फैसला लिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर गरीब व्यक्ति के सर पर छत मुहैया करवाने के लिए कदम उठाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में पात्र परिवारों को 30 गज का प्लाट व मकान निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, महाग्राम पंचायत में 50 गज का प्लॉट तथा ग्राम पंचायत में 100 गज का प्लॉट दिया जाएगा। इन गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। प्रदेश में लोगों के हितों को ध्यान रखते हुए शर्तें पूरी करने वाली अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है। सरकार द्वारा ई-पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों के लिए किसानों की सहमति से जमीन का अधिग्रहण किया जाता है।

पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प में हरियाणा का होगा बड़ा योगदान :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

सहकारिता और विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प पर आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का इस अभियान में बड़ा योगदान देगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जन-जन की उन्नति के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निकाय चुनाव में जीत प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व की जीत है।

उन्होंने कहा कि आज सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य कर रही है तथा बजट के माध्यम से हर वर्ग को उनका हक सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता को केवल गुमराह करने का कार्य किया गया है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी रोहतक को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम की टीम को तीन गुणा रफ्तार से कार्य करने को कहा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X