Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा का होगा अपना पहला एयरपोर्ट, पीएम 14 को करेंगे महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उद्घाटन

Updated on Saturday, March 29, 2025 17:59 PM IST

चंडीगढ़। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के रूप में हरियाणा का अपना पहला एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन और हवाई सेवाओं की शुरूआत करेंगे।

हिसार एयरपोर्ट का पीएम द्वारा उद्घाटन किए जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार लोकसभा के विधायकों संग मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की अगुवाई में नलवा से विधायक रणबीर पनिहार, हांसी से विधायक विनोद भ्याना और हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने संत कबीर कुटीर सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मंत्री व विधायकों संग उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायशुमारी की। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम द्वारा किए जाने से क्षेत्र की जनता में उत्साह है। हिसार एयरपोर्ट पर 'एलाइंस एयर' के यात्री विमान का सफल ट्रायल संपन्न हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 31 मार्च को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा हिसार में एक बड़े ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इस मेडिकल कॉलेज से हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थान और पंजाब के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं।

हिसार एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री गंगवा ने विधायकों संग की सीएम से मुलाकात

नायब सैनी ने बताया कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात हरियाणा वासियों को देंगे जिसमें एक परियोजना का उद्घाटन और एक का शिलान्यास शामिल है। कई बड़े अन्य प्रोजेक्ट्स भी तैयार हैं जिनकी प्रशासनिक स्वीकृति अभी लंबित है जिसमें कुटेल में कल्पना चावला मेडिकल यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज, अंबाला में एयरपोर्ट और शहीद स्मारक आदि शामिल हैं। इनकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने उपरांत जल्द ही इन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा।

हिसार में 7200 एकड़ में बन रहा है एकीकृत विमानन हि

हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से 14 अप्रैल को हवाई सेवाओं की शुरूआत करेंगे, वह एकीकृत विमानन हब 7200 एकड़ में बन रहा है। 4200 एकड़ जमीन में हवाई अड्डे का निर्माण हुआ है, जबकि 3000 एकड़ में समेतिक एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। यहां तीन हजार मीटर की हवाई पट्टी बनकर तैयार है, जिस पर 180 यात्रियों की क्षमता वाली एयर बस का संचालन हो सकेगा। हिसार से अयोध्या, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जम्मू और जयपुर के लिए हवाई उड़ान चालू होंगी। धीरे-धीरे इनका विस्तार किया जाएगा। हिसार के हवाई अड्डे के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को केंद्र सरकार की ओर से लाइसेंस मिल चुका है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X