Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार एयरपोर्ट पर विमान का ट्रायल पूरा, दिल्ली से आया विमान

Updated on Saturday, March 29, 2025 10:31 AM IST

हिसार । राज्य के पहले एयरपोर्ट, हिसार एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। यह ट्रायल सफल रहा है और अब एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई है। ट्रायल के चलते शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे दिल्ली से आया विमान हिसार एयरपोर्ट पर उतरा। लगभग 70 सीटर एटीआार विमान एयर स्पेश में चक्कर लगाने के बाद हिसार एयरपोर्ट पर उतरा। रव-ने पर ही अग्निशमन गाड़ियों ने वाटर सैल्यूट के जरिए विमान का स्वागत किया।

विमानन कंपनी अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के पायलट ने हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरी और आसमान में चारों ओर चक्कर लगाए। लगभग दो घंटे एयरपोर्ट पर बिताने के बाद विमान वापस दिल्ली के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार अब एयरलाइंस कंपनी 13 अप्रैल को पांच विमानों के साथ एयरपोर्ट पर आएगी वहीं 31 मार्च के बाद हिसार से पांच स्थानों के लिए चलने वाली फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। हिसार एयरपोर्ट पर अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के लिए दो कमरों का ऑफिस तैयार किया जा रहा है। विमान कंपनी के स्टेशन मैनेजर यहां बैठेंगे।

31 के बाद पांच स्थानों के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट का शैडयूल होगा जारी

उधर, वन्य प्राणी विभाग की 12 अधिकारियों की टीम ने दो दिन में यहां नील गाय, गीदड़, जंगली सुअर और कुत्तों को एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकालने का काम पूरा कर लिया है। बीड के जंगलों में इन पशुओं को छोड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के अंदर करीब 15 नील गाय थी, जिन्हें पकड़ने के लिए वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी लगे हुए थे। दिन-रात चले ऑपरेशन के बाद इनको पकड़ लिया गया है। वन्यप्राणी विभाग की 6 जिलों की संयुक्त टीमों ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर पूरा अभियान चलाया।

हिसार एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल 31 के बाद होगा जारी

डीजीसीए की ओर से लाइसेंस मिलने के बाद हिसार एयरपोर्ट के हवाई संचालन के लिए समर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। यह शेड्यूल 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा तथा 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक शेड्यूल लागू होगा। एक अप्रैल के बाद कभी भी हिसार से पांच जगहों के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार का फ्लाइट के लिए भारत सरकार की अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के साथ समझौता हुआ है। कंपनी को जो टिकटों में घाटा होगा, उसकी एक साल तक भरपाई हरियाणा सरकार करेगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X