Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वास्थ्य मंत्री की अगुवाई में कई विधायक मुख्यमंत्री से मिले

Updated on Thursday, March 27, 2025 17:53 PM IST

चंडीगढ़  | महेंद्रगढ़ जिला के गांव नसीबपुर में " शहीद स्मारक" के निर्माण को लेकर विधानसभा में उठा मुद्दा गरमा गया है। आज हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के साथ विधायक ओमप्रकाश यादव , लक्ष्मण सिंह यादव , बिमला चौधरी , अनिल यादव , कंवर सिंह यादव , डॉ कृष्ण कुमार के अलावा पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में मिले और नसीबपुर में "शहीद स्मारक" का निर्माण करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गौर से सुना और इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार शहीद स्मारक बनाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी

विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को लोगों की भावनाओं से अवगत करवाते हुए कहा कि राव तुलाराम प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की अग्रिम पंक्ति के व्यक्ति थे। देश की आजादी में उनके दिए गए योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। विधायकों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि दक्षिणी हरियाणा सैनिकों की ख़ान कहा जाता है इतिहास में दर्ज की देश की सुरक्षा के लिए भारत -पाकिस्तान ,भारत -चीन की लड़ाइयों में इस क्षेत्र के वीर सैनिकों ने अपनी शहादत दी है।

लोगों की भावनाओं के अनुरूप स्मारक बनाने की मांग की

इस क्षेत्र के वीर सैनिकों के बलिदान पर रची गई रेजांगला युद्ध की कहानियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मुख्यमंत्री को बताया कि  नसीबपुर  में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए 5 हज़ार भारतीय सैनिक शहीद हुए थे,  जिसके कारण आज भी नसीबपुर की धरती लाल है । उन्होंने कहा नसीबपुर की लड़ाई ऐसा युद्ध जिसमें दो अंग्रेज़ कमांडर भी मारे गए थे । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नसीबपुर शहीद स्मारक न केवल 1857 की क्रांति के महान शहीदों के प्रति समर्पित है,  बल्कि देश के विभिन्न युद्धों में शहादत देने वाले वीर सैनिकों व उनके परिवार के प्रति भी समर्पित होगा।

उन्होंने स्मारक के निर्माण के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि  शहीद देश की धरोहर होते हैं और इनके स्मारक युवाओं को प्रेरणा देने का काम करते हैं।  दूसरा , अगर यह स्मारक राष्ट्रीय स्तर का बन जाता है तो नारनौल जैसे पिछड़े क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में विकास को रफ़्तार मिलेगी।

ग़ौरतलब होगा कि कल नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश यादव ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह से नसीबपुर में " शहीद स्मारक" के निर्माण को लेकर प्रश्न पूछा था। इस प्रश्न को लेकर राव नरबीर सिंह कई देर तक जवाब को गोलमाल करते रहे। जब विधायक ओमप्रकाश यादव भी अपने प्रश्न पर अड़े रहे थे तो राव नरबीर सिंह ने  कहा कि सरकार की ओर से नसीबपुर में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

वीरवार  को जिस प्रकार से स्वास्थ्य मंत्री की अगुवाई में कई विधायक और पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री से मिले हैं उससे लगता है कि " नसीबपुर शहीद स्मारक" का निर्माण न होने का मामला तूल पकड़ सकता है। चर्चा यह भी है कि भाजपा को  सत्तारूढ़ करने में अहीरवाल क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस स्मारक के निर्माण को लेकर जल्द ही निर्णय लेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X