Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में नही हरियाणा के बीच बनाओ: रणदीप लोहचब

Updated on Tuesday, March 25, 2025 19:29 PM IST

चंडीगढ़ ।  हरियाणा प्रदेश के अस्तित्व में आने के 58 वर्ष बाद भी हम अपनी स्वतंत्र और अलग नई राजधानी तथा अलग हाइकोर्ट से वंचित है। यह प्रदेश की तीन करोड़ जनता के स्वाभिमान को आहत करने वाला है। यह बात रणदीप लोहचब चौधरीवास, संयोजक "स्वाभिमान आंदोलन" ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

रणदीप सिंह लोहचब ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि इस समय हरियाणा परदेश सरकार की योजना चंडीगढ़ में पंचकूला सीमा के पास नया हरियाणा विधानसभा भवन बनाने की है। आगामी 2029 की नई विधानसभा की बढ़ी हुई सीटों के लिए एक बड़ा नया हरियाणा विधानसभा का भवन चंडीगढ़ में बनाया जाना यह दर्शाता है कि वर्तमान हरियाणा सरकार तथा विपक्ष की प्रदेश के बीच मे नई राजधानी तथा अलग हाइकोर्ट बनाने में कोई रुचि नही है, इनकी सोच है समय बीतने के बाद कभी नई राजधानी बने तो वह पंचकूला में ही बने।

उन्होंने आगे कहा कि पंचकूला में कई विभागों के मुख्य कार्यालय पिछले दो दशकों से बन रहे हैं। संकेत स्पष्ट है यदि नया विधानासभा चंडीगढ़ में बनेगा तो भविष्य में प्रदेश की राजधानी कभी भी हरियाणा के बीच नहीं बनेगी। यह प्रदेश की जनता तथा भावी पीढ़ियों के लिए कभी न भरने वाला घाव होगा। रणदीप लोहचब ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा से अलग थलग दूरदराज कोने में पंजाब के बीच स्थित है। यहां दक्षिण पश्चिम हरियाणा से आने जाने में 800 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पंजाब के बीच से आना जाना पड़ता है। जिससे हमारा समय और धन बर्बाद होता है। अनेक तरह की कठिनाइयां होती हैं। प्रदेश के विकास, व्यापार- कारोबार और रोजगार में कमी आ रही है। हमारा मान सम्मान स्वाभिमान मर रहा है, युवा पीढ़ी का पुरुषार्थ उत्साह घट रहा है। वर्तमान परिस्थिति में समय की मांग है कि नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में न बनाकर हरियाणा प्रदेश के बीच में बनाया जाए। दिल्ली से परे, उत्तर दक्षिण से समान दूरी पर हिसार, महम, जींद भिवानी के बीच सर्वे करवाकर उपयुक्त स्थान पर बनाया जाए। यहीं पर हरियाणा प्रदेश की अलग हाईकोर्ट बनवाई जाए। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व विधायक महम उमेद सिंह, पूर्व विधायक बेरी अजीत सिंह कादियान, कई मुख्यमंत्रीयो के राजनीतिक सलाहकार रहे मास्टर हरिसिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह के भांजे दलीप सरपंच सामन, महम चौबीसी खाप के प्रधान सुभाष नंबरदार, रोड समाज के प्रधान सुभाष रोड पुंडरी, पूर्व सांसद जगवीर के पुत्र कमल सिंह, फूल कुमार पेटवाड़ भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X