Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद बिहार तक पहुंचेगी गोहाना की जलेबी

Updated on Tuesday, March 11, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ । सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा है कि गोहाना की जलेबी की मिठास और इसकी कामयाबी महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश किसान, गरीब, युवा, महिलाओं के उत्थान को लेकर मजबूत और प्रभावी योजनाएं बनाकर हर वर्ग को भरोसा जीत रही है।

मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे कार्यदिवस में राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक घनश्याम अरोडा के प्रस्ताव के समर्थन में अपने विचार रखते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जनहित के निर्णयों और जनता के मजबूत भरोसे के कारण बनी है। आज प्रदेश की जनता को यह विश्वास है कि नायब सिंह सैनी जो कहेंगे, वो करके दिखाएंगे। अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक के कार्यकाल को बेहतर बताने पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने सवाल किया कि अगर उनकी सरकार इतनी बढिया थी तो क्या हुआ, जो वर्ष 2014 से वो सत्ता से बाहर हैं। कांग्रेसी कभी नहीं समझ पाएंगे कि वो सत्ता से क्यों बाहर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में जलेबी तलकर महाराष्ट्र और दिल्ली में कामयाबी का झंडा गाडा। अब यह जलेबी बिहार में भी भाजपा की कामयाबी सुनिश्चित करेगी। गोहाना की जलेबी ने समाज के भाईचारे को मजबूत किया है। आज दिल्ली में बनने वाली जलेबी को भी गोहाना की जलेबी के तौर पर पहचान मिली है।

हरियाणा में जनहित के निर्णयों, पीएम-सीएम की नीतियों से भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि सरकार किसान, गरीब, महिला और युवाओं के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का किसान खुशहाली की तरफ बढ रहा है। आज प्रदेश में 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर करते हुए 72 घंटे में किसान के खाते में फसल का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने पहली दफा मानसून के चलते खरीफ फसल की बिजाई मे देरी पर भी 2000 रूपए प्रति एकड देकर मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 से पहले किसान गांव में 50 युवा नौकरी लगते थे तो पूरा गांव खुश नहीं होता था, लेकिन आज किसी गांव में 5 युवा भी नौकरी लगते हैं तो पूरा गांव खुशी मनाता है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान को लेकर ऐसी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनके बारे में कभी सोचा नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने मिसाल बन रहा है।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश में युवाओं, किसान और महिलाओं को अपने साथ जोडते हुए स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सहकारिता विभाग के तहत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपए का ऋण दिया जा रहा है, जिसमें एक लाख रूपए सब्सिडी होती है। उन्होंने सीएम दूध उत्पादक प्रोत्साहन योजना में 5 रूपए प्रति लीटर की सब्सिडी दिए जाने का जिक्र किया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि शुगर मिल आज 3 दिन से 10 दिन के अंदर गन्ना उत्पादकों को भुगतान कर रही हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि गन्ना उत्पादक रहे पुराने किसानों को एक बार फिर से शुगर मिल से जोडें, ताकि शुगर मिलों को बेहतर तरीके से चलाया जा सके। उन्होंने जेलों में बंदी, कैदियों के लिए जनसुविधाएं बढाने व उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गीता ज्ञान को निरंतर प्रातकालीन सत्र में स्थान दिया गया है। इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में गत वर्ष के 13 लाख पर्यटकों के मुकाबले 18 लाख पर्यटकों के पहुंचने और मेले को दुनिया के मानचित्र पर बेहतर तरीके से जगह बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार का आभार जताया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X