एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार का चुनाव लड़ना पूरी तरह लोकतांत्रिक अधिकार है और किसी को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं के बयान और व्यवहार में विरोधाभास साफ नजर आता है। उन्होंने अभय चौटाला के संदर्भ में कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को वोट देने या न देने का अधिकार है। यदि किसी को आश्वासन दिया गया था, तो उसे निभाना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एक वोट भी रद्द किया गया, जिस पर उन्होंने चुनाव आयोग से आपत्ति जताई थी, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके बावजूद उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार किया। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान इनेलो कांग्रेस की बी टीम साबित हुई है, जिसने कांग्रेस को मजबूती देने का प्रयास किया ।इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित रहे।