नेचर वेलफेयर काउंसिल के वाईस चेयरमैन उदयन कुलश्रेष्ठ, मीडिया हेड जौहर जैदी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख अनुराग कुलश्रेष्ठ ने भी नेस्ट लगाए. उन्होंने पर्यावरण व पंछियों के लिए नवकल्प द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। नवकल्प के फाउंडर अध्यक्ष अनिल आर्य ने संस्था के कार्यों में सहयोग के लिए जमुना ऑटो की संयम मराठा, धर्मा फॉर लाइफ की अध्यक्ष डॉ. मेधावी जैन, शिक्षाविद मंजू भारती, पिरामिड इंफ्रा के चेयरमैन दिनेश शर्मा, समाजसेवी दिनेश मित्तल सहित सभी संवेदनशील मित्रों का धन्यवाद किया।