Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसानों की सुविधा सर्वोपरि: बड़ौली

Updated on Friday, April 17, 2026 18:08 PM IST

चंडीगढ़,  16 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को सोनीपत की अनाज मंडी का दौरा कर चल रही फसल खरीद व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया, फसल के तौल, उठान, भंडारण तथा किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

फसल खरीद व्यवस्था में नहीं आने दी जाएगी किसी प्रकार की समस्या : मोहन लाल बड़ौली
 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने गुरुवार को किया सोनीपत अनाज मंडी का दौरा, किसानों, आढ़तियों, मजदूरों से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है : बड़ौली


मंडी दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। किसानों ने अपनी बात रखते हुए मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक दिया, जिस पर श्री बडौली ने अधिकारियों को तत्परता से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने मंडी में कार्यरत मजदूरों एवं आढ़तियों से भी बातचीत की और उनके कार्य-परिस्थितियों, मजदूरी व्यवस्था तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मजदूर और आढ़ती भी खरीद प्रक्रिया की अहम कड़ी हैं, इसलिए उनके हितों और सुविधाओं का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसके त्वरित समाधान के लिए भाजपा के सभी मंत्री एवं विधायक लगातार प्रदेश की अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं और व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।
श्री बड़ौली ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। किसानों की फसल का समय पर उठान हो, भुगतान में देरी न हो तथा मंडियों में पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाई जाएं।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि  नायब सैनी सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और खरीद प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाना है। इसके लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मंडियों में बेहतर प्रबंधन और प्रभावी समन्वय के माध्यम से किसानों को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर सोनीपत विधायक निखिल मदान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा,  जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, मार्केट कमेटी सोनीपत के वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, सुनीता लोहचब, मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X