चंडीगढ़, 16 अप्रैल। हरियाणा प्राईवेट स्कूल संघ ने चिराग योजना के तहत दाखिला प्रक्रिया की डेट बढ़ाए जाने की सरकार व शिक्षा विभाग से मांग की है । संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों में जिन अभिभावकों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए या इससे कम है
प्राईवेट स्कूल संघ ने की चिराग़ योजना की डेट बढ़ाने की मांग
उन छात्रों के चिराग योजना के तहत 13 मार्च से 30 मार्च तक आवेदन करने तथा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सरकारी स्कूल की एसएलसी प्राप्त करके दाखिला प्रक्रिया संपन्न करने के आदेश दिए गए थे लेकिन कई छुटियाँ होने व सरकारी अध्यापकों की जनगणना में ड्यूटी लगने के कारण 15 अप्रैल 2026 तक बहुत से बच्चों को सरकारी स्कूलों से स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी )नहीं मिल पाया।इसके कारण बच्चों की दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और वे बच्चे चिराग योजना के तहत दाखिला लेने से वंचित रह गए।इसलिए प्राइवेट स्कूल संघ सरकार व शिक्षा विभाग से माँग करता है कि इस योजना के तहत दाखिला करने की तिथि बढ़ाई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों के बच्चों को इसका फायदा मिल सके।