Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज बब्बर व पंकज डावर पहुंचे खेमचंद किरार के घर एवं हरकेश बोहत के कार्यालय

Updated on Saturday, April 18, 2026 18:59 PM IST

गुडग़ांव। कांग्रेस के पूर्व सांसद राज बब्बर व गुडग़ांव जिला कांगे्रस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने शनिवार को पार्टी के जिला सचिव खेमचंद किरार के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ खेमचंद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दोनों नेता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरकेश बोहत के कार्यालय पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए संगठन में मजबूती से काम करने को प्रेरित किया।

-बीमार खेमचंद का जाना हाल-चाल, हरकेश बोहत के कार्यालय पर चाय पर चर्चा


शनिवार की सुबह राज बब्बर व जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर जिला सचिव खेमचंद किरार के आवास पर पहुंचे। खेमचंद किरार से काफी देर तक मुलाकात करके उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले खेमचंद किरार ने हमेशा ही संगठन को सर्वोपरि रखा है। भगवान उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें ताकि वे फिर से पार्टी की मुख्यधारा में आकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। इसके बाद दोनों नेता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरकेश बोहत के कार्यालय पर पहुंचे। हरकेश बोहत ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। हरकेश बोहत की ओर से संगठन के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। राज बब्बर ने कहा कि अपना कार्यालय शुरू करके जनता से जुड़े रहने वाले हरकेश बोहत सभी के लिए पे्ररणा हैं। हमें जनता से जुड़ाव रखने के लिए इस तरह के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में हर कार्यकर्ता, हर पदाधिकारी का हमेशा उचित सम्मान है। किसी को छोटा-बड़ा मानने की सोच कांग्रेस में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि समय-समय पर कार्यकर्ता एक-दूसरे पदाधिकारियों के साथ-साथ बैठकर चाय पर चर्चा के बहाने संगठन की मजबूती के लिए रणनीति भी बनाया करें और उसे अपने स्तर पर लागू भी कर सकते हैं। उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर कहा कि भाजपा का यह ढोंग था, जो संसद में पास नहीं हो पाया। कांग्रेस मांग करती है 2023 वाला बिल पास करके लागू किया जाए। इसमें कोई दोराय नहीं कि भाजपा चुनावों के मौसम में यह बिल अपने हिसाब से लागू करके राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी। देश की महिलाओं के नाम पर यह भाजपा की राजनीति थी, जो सिरे नहीं चढ़ पाई। उन्होंने कहा कि देश को गुमराह करने वाली भाजपा के हर प्रयास को ऐसे ही विफल किया जाएगा।  

जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस संगठन के लिए काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य और उद्देश्य एक ही है कि अपने संगठन को मजबूत बनाए रखने के साथ सत्ताधारी दल की जन विरोधी नीतियों को जनता तक लेकर जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए छटपटाती रहती है। हर ऐसे हथकंडे अपनाने का प्रयास करती है, जो कि किसी भी तरह से ठीक नहीं कहे जा सकते। पंकज डावर ने कहा कि भाजपा का ग्राफ अब दिनों-दिन गिरता जा रहा है। भाजपा गर्त में जा रही है। देश और दुनिया में लगी आग से भाजपा को कुछ लेना-देना नहीं है। बढ़ती महंगाई पर प्रधानमंत्री चुप हैं और चुनाव प्रचार में दहाड़ते हैं। यह उनकी दोहरी नीति है, जिसे जनता खूब समझ रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X