Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

साइबर सिटी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में सड़क पर निकली नारी शक्ति

Updated on Thursday, April 16, 2026 18:09 PM IST

गुरुग्राम, 16 अप्रैल। गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में साइबर सिटी की सड़कों पर हजारों महिलाएं उतरी। नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र लगे बैनर पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए हस्ताक्षर किए। प्रदेश भाजपा की सचिव एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ के संयोजन में आयोजित नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में पूर्व लोकसभा सांसद डा. सुधा यादव और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता भी शामिल हुई।

हजारों महिलाओं ने अधिनियम के पक्ष में किए हस्ताक्षर*

पूर्व सांसद डा. सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और यात्रा की संयोजक गार्गी कक्कड़ की अगुवाई में शहर की सड़कों पर निकली नारी शक्ति वंदन पदयात्रा, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश

नारी शक्ति वंदन पदयात्रा कल्याणी हॉस्पिटल से शुरू होकर अग्रसेन चौक तक निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के समर्थन में संदेश देना रहा। सफेद टी-शर्ट और कैप पहने महिलाओं ने हाथों में तख्तियां, पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाते हुए अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
पदयात्रा कल्याणी हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर सेक्टर 14 तक निकाली गई इस यात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों की महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति नारी शक्ति को संबोधित करते हुए भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य डा. सुधा यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डा. सुधा यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ेगी और वे देश के विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व का अधिकार : डा. सुधा यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर देश को सशक्त बना रही है भाजपा सरकार : डा. सुधा यादव


राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका से मजबूत होगा लोकतंत्र-सुधा यादव


नारी शक्ति को संबोधित करते हुए भाजपा हरियाणा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने महिलाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जिससे देश की आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
भाजपा हरियाणा प्रदेश सचिव एवं खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की पूर्व चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ ने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस अधिनियम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
पदयात्रा में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला महामंत्री अजीत यादव, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, जिला सचिव निधि मल्होत्रा, जिला सचिव सुचिता शर्मा, जिला महामंत्री महिला पूजा बलहारा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक ,निर्मल, वरदान मनचंदा, रवि बंसल ने भी अपने विचार रखे और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। यात्रा में पूर्व सीएमओ पुष्पा बिश्नोई तथा युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। महिलाओं ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अधिक संख्या में महिलाएं विधानसभा और संसद में पहुंचकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X