Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पलवल मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार, किसानों की मुश्किलें बढ़ीं — राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, April 13, 2026 19:18 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पलवल अनाज मंडी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नेताओं ने किसानों से विस्तृत बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही वास्तविक स्थिति का आकलन किया।

पलवल मंडी की बदहाल व्यवस्था पर गरजे राव नरेंद्र सिंह, किसानों की समस्याओं पर जताई गंभीर चिंता


दौरे के दौरान मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाएं स्पष्ट रूप से सामने आईं। किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी फसल की बिक्री में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खरीद न होने, उचित भंडारण की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडियों की बदहाल स्थिति सरकार की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके कारण अन्नदाता लगातार परेशानियों से जूझ रहा है। उन्होंने मांग की कि मंडियों में तुरंत सुधार किया जाए, खरीद प्रक्रिया को तेज किया जाए तथा किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं।
कांग्रेस नेताओं ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। दौरे से पूर्व राव नरेंद्र सिंह ने पलवल जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के जिला अध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक की एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ देश और समाज विरोधी ताकतों का मुकाबला करने का आह्वान किया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, सह प्रभारी प्रफुल्ल गुडथे, पूर्व मंत्री करण दलाल, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, महिला जिला अध्यक्ष सविता कुंडू, सुमित गौड़, ऋषि यादव सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X