Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन, लगातार चल रहे कार्यक्रमों की भी हुई समीक्षा

Updated on Tuesday, April 14, 2026 19:51 PM IST

चंडीगढ़, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में मंगलवार को कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, डा. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित कोर ग्रुप समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
करीब दो घंटे तक चली कोर ग्रुप की बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, पीएम के मन की बात कार्यक्रम समेत पार्टी के अन्य जो कार्यक्रम हुए हैं और आगामी दिनों में जो होने हैं उन पर चर्चा की गई। सभी नेताओं ने होने वाले नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया।

20 अप्रैल को चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम होंगे तय

5 सदस्यीय कमेटी 15 और 16 अप्रैल तक करेगी निगम, परिषद औऱ पालिका के होने वाले चुनावों की रिपोर्ट तैयार

कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार की नीतियों पर विस्तृत चर्चा की वहीं  प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बैठक में संगठनात्मक विषयों को रखा। प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया ताकि पार्टी और सरकार की नीतियां और अधिक प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंच सकें। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी आगामी चुनावी रणनीतियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विभिन्न जनसंपर्क अभियान, सामाजिक कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल आ रहा है, इसकी रणनीति बनी है। भाजपा का महिला मोर्चा इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएगा। बिल के समर्थन में पंचायतों, नगर पालिकाओं, नगर निगमों से रेजुलेशन तैयार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को हर कदम पर सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। आज हमें गौरव महसूस हो रहा है कि इस अभियान से लाखों बेटियों को जीवनदान मिला और एक कुरीति का अंत हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार योजनाओं के माध्यम से बेटियों को सशक्त कर रही है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से ही महिला सखी योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री का विजन है कि महिलाएं मजबूत हों और विकसित भारत के संकल्प में उनकी प्रमुख भूमिका रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सदा ही चुनाव के लिए तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली कमेटी गठित करेंगे जिससे आगे की रणनीति पर गति से काम होगा। नायब सैनी ने प्रदेशवासियों को डा. भीम राव अंबेडकर जयंती की बधाई दी और कहा कि आज पूरा देश डा. अंबेडकर की जयंती मना रहा है, इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का भी आभार जताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आजादी के बाद डा. अंबेडकर को किसी ने सम्मान दिया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डा. अंबेडकर को नीचा दिखाने का काम किया। कांग्रेस ने डा. अंबेडकर के नाम पर वोट तो लिए परन्तु उन्हें अपमानित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संविधान की किताब को उठाकर अलग-अलग स्थानों पर घूमकर डा. अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उनको सम्मान दिया है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X