Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

समालखा मंडी में अव्यवस्था के बीच किसानों की दुर्दशा उजागर — राव नरेंद्र सिंह

Updated on Sunday, April 12, 2026 18:32 PM IST

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने समालखा अनाज मंडी का आकस्मिक दौरा कर वहां व्याप्त अव्यवस्था और किसानों की दुर्दशा का जायजा लिया। मंडी में किसानों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि समालखा मंडी में किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
बारदाना की कमी, बारिश में अनाज खुला पड़ा रहना, तौल मशीनों की अनियमितता और लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान होने वाली अव्यवस्था जैसी कई समस्याएं किसानों को परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा, “किसान अपनी मेहनत की उपज लेकर मंडी आते हैं, लेकिन यहां उन्हें उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह दुर्दशा बर्दाश्त से बाहर है।”
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी में मौजूद किसानों से विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव भी लिए। किसानों ने बताया कि कई दिनों से अनाज की नीलामी में देरी हो रही है और उचित दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं। राव नरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे और किसानों के हित में हर संभव कदम उठाएंगे।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंडी में तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया जाए, शेड की व्यवस्था की जाए और तौल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं किसान की खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने  कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई।
उन्होंने कहा कि बेमौसमी बरसात में किसान की फसल का भारी नुकसान किया है और किसान भारी आर्थिक तंगी झेल रहा है। इसलिए सरकार तुरंत उनकी फसल की स्पेशल गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा अदा करें।
राव नरेंद्र सिंह का यह दौरा किसान हितैषी कांग्रेस की छवि को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रयासरत रहेगी इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंह कादियान, पानीपत ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश मलिक, पानीपत शहर जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह, पूर्व युवा अध्यक्ष  संजय छोक्कर, पूर्व प्रत्याशी सचिन कुंडू, कंवर सिंह छौक्कर, अंजू छौक्कर, शौर्यवीर कादियान, हेमंत सरोहा, स्थानीय किसान एवं कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X