Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ’पोइला बैसाख’ की शुभकामनाएँ दी

Updated on Monday, April 13, 2026 19:10 PM IST

चंडीगढ़, 13 अप्रैल, 2026- हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज चंडीगढ़ स्थित कालीबाड़ी में ठाकुर रामकृष्ण की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंगाली नववर्ष ‘पोइला बैसाख’ के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर लेडी गवर्नर मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं।

माननीय राज्यपाल ने ‘पोइला बैसाख’ को हर्ष, नवचेतना और नवआरंभ का प्रतीक बताते हुए कहा कि ‘पोइला’ (अर्थात पहला) और ‘बैसाख’ (बंगाली पंचांग का प्रथम माह) से मिलकर बना यह पर्व आशा, समृद्धि और नई संभावनाओं के आगमन का संदेश देता है। 
उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि दीपावली, ईद-उल-फितर, क्रिसमस, गुरुपर्व, पोंगल और ‘पोइला बैसाख’ जैसे त्योहार धार्मिक सीमाओं से परे जाकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। ये उत्सव आपसी सम्मान, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं तथा करुणा और सह-अस्तित्व जैसे मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर ‘विविधता में एकता’ की भारतीय भावना को साकार करते हैं।

माननीय राज्यपाल ने ‘पोइला बैसाख’ से जुड़ी पारंपरिक प्रथाओं का उल्लेख करते हुए ‘हल्खाता’ की रस्म का विशेष रूप से जिक्र किया, जिसमें व्यापारी नए बही-खाते आरंभ कर समृद्धि की कामना करते हैं। साथ ही उन्होंने ‘चौत्र बिक्री’ से जुड़े उत्सव के उत्साह की भी चर्चा की। 
उन्होंने कालीबाड़ी, चंडीगढ़ द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान उन युवा पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो अपने मूल स्थानों से दूर रह रही हैं। उन्होंने कहा कि कालीबाड़ी जैसी संस्थाएँ हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर ने कालीबाड़ी की वार्षिक पत्रिका ‘अपब्रिनु’ का विमोचन किया तथा उसकी संपादकीय टीम को सम्मानित भी किया 
कार्यक्रम में स्वामी शांतत्मानंद जी, स्वामी भीतिहरानंद जी, स्वामी तन्महिमानंद जी और राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी, प्रणोब सेन, अध्यक्ष, कालीबाड़ी, अमृता गांगुली, प्रभारी, रामकृष्ण मंदिर, राजेश रॉय, महासचिव, कालीबाड़ी, बीके चटर्जी, कोषाध्यक्ष, कालीबाड़ी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
 
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X