Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर हरियाणा में चलेगा जागरूकता अभियान

Updated on Monday, April 13, 2026 19:27 PM IST

चंडीगढ़, 13 अप्रैल-हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर 20 अप्रैल, 2026 तक चलाए जाने वाले राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में जन-जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान अधिनियम के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने और विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस, टाउन हॉल बैठकें, महिला सम्मेलन, पदयात्राएं, बाइक एवं स्कूटी रैलियां तथा सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेशभर में होंगी पदयात्राएं, रैलियां और नुक्कड़ नाटक

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वित प्रयास, प्रभावी जन संपर्क और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने और प्रदेशभर में जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, प्रमुख मीडिया केंद्रों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही हैं, जबकि  12 से 15 अप्रैल तक प्रमुख स्थानों पर टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें महिला नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

11 से 16 अप्रैल के बीच महिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें महिला वक्ताओं की भागीदारी और समुदाय स्तर पर संवाद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 15 और 16 अप्रैल को प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में ‘नारी शक्ति पदयात्राएं’ आयोजित की जाएंगी, जिनमें विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से, 13 से 16 अप्रैल के बीच प्रमुख स्थानों पर महिलाओं की विशेष भागीदारी के साथ बाइक एवं स्कूटी रैलियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी व्यापक उपयोग किया जाएगा। महिला विचारकों द्वारा लेख और विचार प्रकाशित किए जाएंगे, जबकि वीडियो, पॉडकास्ट और ऑनलाइन अभियान के माध्यम से व्यापक जन संपर्क सुनिश्चित किया जाएगा। जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला आधारित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रमुख स्थानों पर ‘नारी शक्ति वाल’ स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाएं अपने विचार साझा कर सकेंगी और इस पहल के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कर सकेंगी। बैठक में बताया गया कि नगर निगमों, नगर परिषदों और पंचायती राज संस्थाओं द्वारा अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिन्हें आगे संबंधित प्राधिकरणों को भेजा जाएगा।

बैठक में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  रेनू भाटिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)  वर्षा खंगवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X