देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की सोच और संकल्प मोदी जी ने दी है, जो आज हर भारतीय का सपना और संकल्प बन चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ में प्रबुद्ध नागरिकों, डॉक्टरों, वकीलों, प्रोफेसर्स, शिक्षकों, सीए , उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के लिए आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।