Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

नीट में सफलता प्राप्त करने वाले युवा देश के स्वास्थ्य क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य हैं: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Thursday, July 23, 2026 18:26 PM IST

पानीपत, 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने गुरुवार को पानीपत में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पुन्या गर्ग, अंशु मलिक, साक्षी, अक्ष मलिक, प्रथम, अरमान मलिक, सक्षम गुप्ता, ओम शर्मा, आर्यन राज एवं दक्ष तथा उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया, उनका मुंह मीठा कराया और उनकी उल्लेखनीय सफलता को पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वह स्वयं एक चिकित्सक हैं और चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने भावी डाक्टरों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों को सर्वाेच्च स्थान दें। उन्होंने कहा कि नीट में सफलता प्राप्त करने वाले ये युवा केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वास्थ्य क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य हैं और उन्हें विश्वास है कि सभी विद्यार्थी समाज की सेवा में नई मिसाल स्थापित करेंगे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने नीट के मेधावी छात्रों का सम्मान किया और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की

युवाओं का हित और उनका सुरक्षित भविष्य मोदी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है: डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस पार्टी युवाओं को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का माध्यम बनाना चाहती है: डा. अर्चना गुप्ता


प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। विद्यार्थियों का हित और उनका सुरक्षित भविष्य मोदी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार के साथ खड़ी है और अपनी पूरी जिम्मेदारी प्रतिबद्धता के साथ निभा रही है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। वह केवल छात्रों और युवाओं को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का माध्यम बनाना चाहती है। यदि कांग्रेस वास्तव में युवाओं के हितों को लेकर गंभीर होती तो संसद से भागने के बजाय हर विषय पर चर्चा में भाग लेती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है, लेकिन कांग्रेस हमेशा जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है।


प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विपक्ष अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए छात्रों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन देश का जागरूक, परिपक्व और विवेकशील युवा कांग्रेस के बहकावे में आने वाला नहीं है। आज का युवा यह अच्छी तरह समझता है कि विकास, प्रगति और राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ रहा है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान नौकरियों की बोली लगती थी और योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय होता था, जबकि भाजपा सरकार ने पारदर्शी भर्ती व्यवस्था स्थापित की है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का इतिहास युवाओं को भड़काने का रहा है, जबकि एनडीए सरकार ने युवाओं को नई दिशा, नए अवसर और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा स्टार्टअप, नवाचार के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी भविष्य के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X