Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय- हुड्डा

Updated on Wednesday, July 22, 2026 17:45 PM IST

चंडीगढ़, 22 जुलाई । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं के खिलाफ किए गए बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर शांतिप्रिय प्रदर्शन करना देश के प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार व दायित्व है। तमाम विद्यार्थियों और विपक्ष की मांग पूरी तरह जायज है। आज सारा देश शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है, बावजूद इसके केंद्र की भाजपा सरकार जिद पर अड़ी हुई है।

उनका इस्तीफा मांगने की बजाय वह विपक्ष और जनता की आवाज को कुचलने की कोशिश कर रही है।


धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और एग्जाम प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- हुड्डा  


अपने आवास पर हुड्डा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को भी पेपर लीक का गढ़ बना दिया है। पिछले लगभग 12 साल से जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है। सरकार ने इसकी जांच का ढकोसला तो किया, लेकिन न तो कभी जांच रिपोर्ट सामने आई और न ही दोषियों पर कार्रवाई हुई। यानी चाहे हरियाणा हो या केंद्र, दोनों जगह सरकार पेपर लीक को संरक्षण दे रही हैं। ऐसे में सरकार की जवाबदेही तय होनी जरूरी है।

इसीलिए देशभर के विद्यार्थी एग्जाम प्रक्रिया में रिफॉर्म को लेकर आंदोलनरत हैं। उनसे बात करके उनकी मांगें मानने की बजाय सरकार उन पर लाठीचार्ज करवा रही है, जो निंदनीय है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि देशभर की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठा रही है।

किसानों से संबंधित सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ कृषि उत्पादों की कोई भी डील भारत के हित में नहीं हो सकती। जब इस डील की तमाम शर्तें और प्रावधान सामने आ जाएंगे, तभी वह इस पर विस्तार से टिप्पणी करेंगे।

फिलहाल सरकार को किसानों से किए गए वादे पूरे करने चाहिए और एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए।

भाजपा द्वारा कांग्रेस के मुख्यालयों पर प्रदर्शन को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। भाजपा की स्थिति अब “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” वाली हो चुकी है। उसे पेपर लीक पर जवाब देना है, लेकिन वह विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। यह विशुद्ध रूप से राजनीतिक नाटक है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X