Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

युवाओं के अधिकारों को लेकर हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Updated on Wednesday, July 22, 2026 17:10 PM IST

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी एवं जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ-साथ छात्रों के अधिकारों और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त कुरुक्षेत्र के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, दमनात्मक कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।
हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि देशभर के छात्र और युवा अपने भविष्य, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया तथा सम्मानजनक अवसरों की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दमन और बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। यह केवल छात्रों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान द्वारा प्रदत्त शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर सीधा हमला है।

परीक्षा प्रणाली में सुधार, छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापसी और जवाबदेही तय करने की उठाई मांग

छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाना संविधान और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार, युवाओं को न्याय दिलाने तक कांग्रेस का संघर्ष रहेगा जारी : संजय दत्त

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : राव नरेंद्र सिंह



उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, प्रशासनिक विफलताओं और सरकार के अनुत्तरदायी रवैये ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को अनिश्चितता के अंधकार में धकेल दिया है। सरकार का दायित्व युवाओं की समस्याओं का समाधान करना है, न कि उनकी आवाज़ को दबाना।
संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के समक्ष शांतिपूर्ण धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत तथा केंद्र सरकार की असहिष्णु मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश का युवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहा है। बार-बार होने वाली परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी ने लाखों प्रतिभाशाली युवाओं का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस युवाओं के न्याय, अधिकार और सम्मान की इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।


उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। इसके अलावा परीक्षा और भर्ती से जुड़े गंभीर मुद्दों पर संसद में व्यापक एवं सार्थक चर्चा कराई जाए तथा नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस लेकर उनके खिलाफ की गई दमनात्मक कार्रवाई समाप्त की जाए।
राव नरेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति देश के युवाओं की लोकतांत्रिक भावनाओं, संवैधानिक अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए इस विषय में आवश्यक हस्तक्षेप करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं की न्यायोचित मांगों के समर्थन में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेगी।
इस अवसर पर विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मेवा सिंह तथा पूर्व सांसद कैलाशो सैनी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X