Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त

Updated on Thursday, July 23, 2026 16:38 PM IST

करनाल/चंडीगढ़:- हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में करनाल ग्रामीण एवं करनाल शहरी कांग्रेस कमेटी की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में करनाल, असंध, घरौंडा, नीलोखेड़ी तथा इन्द्री विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन संवाद स्थापित कर संगठन की मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में 'छात्रों की गूंज' अभियान तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे युवाओं और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस की विचारधारा और जनसंघर्ष को गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती

हरियाणा में कानून-व्यवस्था, बेरोज़गारी और महंगाई से जनता परेशान, बदलाव के लिए कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाएं : राव नरेंद्र सिंह


हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि संसद के वर्तमान सत्र में लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विपक्ष के नेताओं को जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखने का समुचित अवसर नहीं दिया जा रहा। कई बार विपक्ष के सदस्यों के माइक बंद कर दिए जाते हैं, शोर-शराबे के बीच उनकी बात को दबाने का प्रयास किया जाता है और गंभीर जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा से बचा जाता है।
उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाना चाहिए। यदि संसद के भीतर विपक्ष को बोलने से रोका जाएगा और संसद के बाहर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलनों को भी दबाया जाएगा, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी और किसी भी दबाव के आगे झुकेगी नहीं।


संजय दत्त ने कहा कि 'छात्रों की गूंज' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और न्याय की आवाज़ है, जिसे किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जा सकता।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विरोध की हर आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता जनविरोधी नीतियों और प्रशासनिक अव्यवस्था से त्रस्त है तथा बदलाव का मन बना चुकी है।


बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, SIR के प्रति जनता को जागरूक करने तथा 'छात्रों की गूंज' अभियान को प्रत्येक विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, राकेश कम्बोज, बख़्शिश सिंह, धर्मपाल गोंदर, दयानंद शर्मा, करनाल ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वैध, करनाल शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा, लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारी तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X