Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

*हर पात्र नागरिक का वोट बनवाना हमारी प्राथमिकता:  डा. अर्चना गुप्ता*

Updated on Saturday, July 25, 2026 19:02 PM IST

गुरुग्राम, 24 जुलाई।  राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में एसआईआर को लेकर जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, बीएलए-1 व भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट ना कटे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के अगले चरण में हमें किसी कारण से छूट गए पात्र लोगों के वोट बनवाने पर भी ध्यान देना है। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज, मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और जवाहर सैनी मंच पर उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर का पहला चरण खत्म हो चुका है। अब दूसरे चरण में भी किसी कारणवश छूट गए नागरिकों का वोट बनवाने पर ध्यान देना होगा और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने पर सभी कार्यकर्ताओं को जोर देना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट के अधिकार से वंचित ना रह जाए।  


*राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने भी कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट के अधिकार से छूट न पाए*

*राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों, बीएलए-1 के साथ की बैठक*


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची जितनी अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित होगी, लोकतांत्रिक व्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया की जानकारी दें और पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने में सहयोग करें।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाते। ऐसे लोगों तक पहुंचना और उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक अभियान चलाकर युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं को जागरूक करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।


प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्य करता है। एसआईआर अभियान भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कहा कि वे नियमित रूप से अभियान की समीक्षा करें तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और आम लोगों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने वाले हर अभियान में अग्रणी भूमिका निभाता है। एसआईआर अभियान भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कहा कि वे नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो।
श्री चुघ ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर अभियान की जानकारी दें, आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन करें और पात्र मतदाताओं की वोट बनवाने में हरसंभव सहयोग करें।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X