जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग) को भारत में ब्रोकरेज फर्म के रूप में काम करने के लिए, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग, भारतीय निवेशकों के लिए सस्ती, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित एग्जीक्यूशन कैपेबिलिटी खड़ी करना चाहती है। जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है