Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ में रचा इतिहास, एक दिन में हुए 2 करोड़ कॉल और 40 करोड़ नेट सर्फिंग

Updated on Friday, February 28, 2025 18:29 PM IST

प्रयागराज | रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। महाकुंभ में शाही स्नान वाले दिन जियो के 5जी नेटवर्क पर करीब 2 करोड़ से अधिक कॉल किए गए और 40 करोड़ बार नेट सर्फिंग की गई। मतलब जियो के 5 जी नेटवर्क को 40 करोड़ बार से ज्यादा डेटा कनेक्ट के अनुरोध मिले। दुनिया भर में यह पहली बार है कि एक छोटे से एरिया में इतने अधिक लोगों ने किसी नेटवर्क का इस्तेमाल किया हो। यह आंकड़े सिर्फ जियो 5जी नेटवर्क के हैं, जियो के 4जी नेटवर्क के आंकड़े इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। जियो का 5जी नेटवर्क एरिक्सन के उपकरणों पर चलता है।

बताते चलें कि महाकुंभ में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें 66 करोड़  से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वाराणसी और अयोध्या में भी अभूतपूर्व डेटा ट्रैफिक वृद्धि देखी गई। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, जियो ने इसकी खास तैयारी की। नेटवर्क स्लाइसिंग, 700 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में कैरियर एग्रीगेशन, वॉयस ओवर एनआर (5जी वॉयस) और एलटीई में 10 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम की तैनाती जैसे उपाय किए गए। कनेक्टिविटी के लिए पांच वार रूम बनाए गए, जिनसे लगातार नेटवर्क पर नजर रखी गई।

एरिक्सन में रिलायंस जियो के कस्टमर यूनिट प्रमुख, विजय शर्मा ने कहा, “हमें महा कुंभ के दौरान जियो की साझेदारी से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतरीन ग्राहक सेवा देने पर गर्व है। एरिक्सन और जियो की साझेदारी इनोवेशन और शानदार योजना का उदाहरण है। जियो ट्रू 5जी स्टैंडअलोन (एसए) नेटवर्क ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन, महा कुंभ 2025, में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग भागीदारी से करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान किया।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X