Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस फाउंडेशन पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2024-25 के नतीजे घोषित

Updated on Friday, February 28, 2025 18:29 PM IST

मुंबई | रिलायंस फाउंडेशन ने प्रतिष्ठित पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2024-25 के नतीजों की घोषणा कर दी है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और लाइफ साइंसेज जैसे उभरते क्षेत्रों में अध्ययनरत 100 उत्कृष्ट छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इस वर्ष, परिणामों की घोषणा नेशनल साइंस डे के अवसर पर की गई, जो विज्ञान और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थियों को 6 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता, मेंटरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोज़र और शोध के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य देश के होनहार वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे सकें।

इस वर्ष, देशभर के 44 प्रमुख संस्थानों से छात्रों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में योगदान की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी गई। छात्रवृत्ति आठ विषयों कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लाइफ साइंसेज, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल और न्यू एनर्जी, केमिकल इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स और कंप्यूटिंग के विद्यार्थियों को प्रदान की गई:

इस अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, "नेशनल साइंस डे पर हम ज्ञान और नवाचार की शक्ति का उत्सव मना रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन उन युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत का भविष्य तय करेंगे। हमारे छात्रवृत्ति धारक जिज्ञासा और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, और हमें उनकी सफलता में योगदान देने पर गर्व है।"

रिलायंस फाउंडेशन का लक्ष्य 10 वर्षों में 50,000 से अधिक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है। यह पहल भारत की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिसंबर 2024 में, रिलायंस फाउंडेशन ने 5000 छात्रों को अंडरग्रेजुएट छात्रवृत्ति प्रदान की थी। इस कार्यक्रम के तहत, छात्रों को नेतृत्व विकास और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है।

शिक्षा, रिलायंस फाउंडेशन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। जिसके अंतर्गत वर्ष 1996 में धीरूभाई अंबानी छात्रवृत्ति योजना और वर्ष 2020 में रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप्स योजना शुरू की गई है। अब तक 28,000 से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान किया जा चुका है। इस पहल ने हजारों विद्यार्थियों को नेतृत्व और प्रोफेशनल ग्रोथ के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।

रिलायंस फाउंडेशन, भारत के युवाओं को शिक्षित और सशक्त करने के अपने मिशन पर निरंतर अग्रसर है, ताकि वे राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें और एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें।

जिन छात्रों ने इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, वे अपने परिणाम इस लिंक https://scholarships.reliancefoundation.org/PGScholarship_ApplicationStatus.aspx   पर देख सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X