Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

असम में निवेश बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करेगी रिलायंस

Updated on Tuesday, February 25, 2025 18:20 PM IST

गुवाहाटी | रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने असम में अगले पांच वर्षों में कंपनी का निवेश चौगुना करके 50 हजार करोड़ करने की घोषणा की। अंबानी ने बताया की रिलायंस पहले ही प्रदेश में 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है। जो उसकी 5 हजार करोड़ की प्रतिबद्धता से कहीं अधिक है। मुकेश अंबानी गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 समिट’ में बोल रहे थे।

अंबानी ने रिलायंस की प्राथमिकताएं गिनवाते हुए बताया कि वे असम को AI-रेडी बनाना चाहते हैं। असम में विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बाद, अब रिलायंस यहां कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगी। उन्होंने घोषणा की कि रिलायंस असम में AI-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी। रिलायंस रिटेल भी प्रदेश में अपने स्टोर्स की तादाद 400 से बढ़ा कर 800 करने वाला है। जिससे युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर  पैदा होंगे।

AI-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस , रिलायंस रिटेल प्रदेश में स्टोर्स की तादाद 400 से बढ़ाकर 800 करेगा

असम को स्वच्छ और हरित ऊर्जा का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता भी उन्होंने जाहिर की। परमाणु ऊर्जा के साथ असम की बंजर भूमि पर दो बायोगैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। इनसे सालाना 8 लाख टन स्वच्छ बायोगैस का उत्पादन होगा, जो हर दिन 2 लाख यात्री वाहनों को ईंधन देंगे। अंबानी ने असम में एक मेगा फूड पार्क बनाने की भी घोषणा की, जो असम को देश विदेश में खाद्य और अखाद्य उपभोक्ता उत्पादों का सप्लायर बनने में मदद करेगा। उन्होंने हाल ही में असम में बने कैंपा के बॉटलिंग प्लांट का भी जिक्र किया।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X