Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

महाकुंभ में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर: ऊकला रिपोर्ट

Updated on Tuesday, March 11, 2025 19:02 PM IST

नई दिल्ली | भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ मेले में शानदार प्रदर्शन किया। ऊकला द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ में रिलायंस जियो की नेटवर्क स्पीड तो सबसे तेज थी ही, 5जी नेटवर्क की उपलब्धता में भी उसने अपनी प्रतिद्वंदी भारती एयरटेल को कहीं पीछे छोड़ दिया। ऊकला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि महाकुंभ में 5जी नेटवर्क की स्पीड 4जी से करीब 9 गुना तेज रही। बताते चलें कि महाकुंभ मेला जनवरी की शुरुआत से फरवरी के अंत तक प्रयागराज में लगा था।

5G नेटवर्क के प्रदर्शन में जियो सबसे आगे रहा, जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस रही, उसके बाद एयरटेल 165.23 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। महाकुंभ में रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क की औसत डाउनलोड स्पीड एयरटेल से करीब 36 एमबीपीएस अधिक रही।  भारत में जियो और एयरटेल ही 5जी सेवाएं देते हैं। महाकुंभ क्षेत्र में 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में भी जियो ने बाजी मारी, मेला ग्राउंड में जियो के 5जी नेटवर्क की उपलब्धता 89.9% रही जो एयरटेल की 42.4% की उपलब्धता से दोगुना से भी ज्यादा थी। मतलब जियो 5जी नेटवर्क अधिक ग्राहकों को उपलब्ध था, जिससे उसके उपयोगकर्ताओं को बेहतर कवरेज और कनेक्टिविटी मिली।

जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस तो एयरटेल की165.23 एमबीपीएस रही।

महाकुंभ के दौरान भीड़भाड़ के बावजूद 5G नेटवर्क ने 4G के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। 5G डाउनलोड स्पीड जनवरी की शुरुआत में 259.67 एमबीपीएस पर थी, जो 26 जनवरी वाले दिन गिरकर 151.09 एमबीपीएस पर आ गई थी, लेकिन मेला खत्म होने तक वापस 206.82 एमबीपीएस पर पहुंच गई। भारी भीड़भाड़ के दौरान भी ब्राउज़िंग और वीडियो प्लेबैक में कोई खास देरी नही हुई।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X