चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टेगोर थिएटर में केंद्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति, चंडीगढ़ द्वारा "झंकार 2024" सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों और उनके बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागी विभागों में पंजाब और हरियाणा के पीएजी कार्यालय, सीपीडब्ल्यूडी, एनसीसी, एनआईसी, रक्षा लेखा, आयकर, श्रम ब्यूरो, प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो, ईपीएफओ, डीआरटी, सीजीडब्ल्यूबी, सीजीएचएस, जनगणना, बीएसएनएल, सीसीए, जीएसटी, एमईएस विभाग शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "फैंसी ड्रेस शो " रहा , जिसमें सभी नन्हे मुन्ने प्रतिभागियों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।