Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

छात्रों को सशक्त बनाने के लिए एसडी कॉलेज में ग्रुप डिस्कशन सैशन आयोजित

Updated on Saturday, September 28, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में ‘बोलो, सुनो और नेतृत्व करो’ विषय पर ग्रुप डिस्कशन सैशन का आयोजन किया गया।  कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सैल की ओर से पीएमएल एसडी बिजनेस स्कूल, के सहयोग से इस सैशन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सशक्त बनाना था, जिसमें शैक्षिक और व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक कौशल पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन किया गया।

इस सैशन के एक्सपर्ट स्पीकर एजुकॉर्प, चंडीगढ़ के मास्टर ट्रेनर तथा आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बैंगलोर, एक्सएलआरआई, जमदेशपुर और कई शीर्ष बिजनेस स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी अमित हंस थे। उन्होंने ग्रुप डिस्कशन तकनीक, संचार रणनीतियों और नेतृत्व पर अपनी विशेषज्ञता साझा की। उन्होंने आपको कौन बेहतर प्रबंधक लगता है-एक पुरुष या एक महिला? पर एक लाइव ग्रुप डिस्कशन आयोजित की। सैशन के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिन्होंने डिस्कशन में भाग लिया तथा आवश्यक कौशल विकसित करने के अवसर की सराहना की।

जीजीडीएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने भी छात्रों के विकास और प्रगति में ग्रुप डिस्कशन की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने आयोजकों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल शिक्षण अनुभव प्रदान करने के लिए ऐसी पहल जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सैशन छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार करते हैं तथा उन्हें सक्षम प्रोफेशनल बनने में मदद करते हैं। सैशन का समापन कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सैल की संयोजक डॉ. तरुणदीप कौर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन सचिव डॉ. अनुप्रिया भारद्वाज, असिसटेंट प्रोफेसर, जीजीडीएसडी कॉलेज और डॉ. गुरजीत कौर, असिसटेंट प्रोफेसर, पीएमएल एसडी बिजनेस स्कूल ने छात्रों के सीखने और प्रोफेशनल तैयारी को और बढ़ाने के लिए इस तरह के सहयोगी प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X