Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हॉस्टल की छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर पर जागरुकता सैशन आयोजित

Updated on Monday, September 30, 2024 08:01 AM IST

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज की एनजीओ एसडी आदर्श फाउंडेशन की ओर से पारस हेल्थ पंचकूला और इनर व्हील क्लब ऑफ आशियाना के सहयोग से कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर पर जानकारीपूर्ण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारस हेल्थ पंचकूला की सीनियर कंसल्टेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभना वर्मा ने जानकारीपूर्ण सैशन दिया, जिसका उद्देश्य युवा महिलाओं को शीघ्र पहचान, रोकथाम और टीकाकरण के महत्व के बारे में शिक्षित करना था।

कार्यक्रम में जीजीडीएसडी कॉलेज सोसायटी के सदस्य डॉ. गुरमीत उपस्थित रहे, जिन्होंने इस तरह की पहल के लिए सभी योगदानकर्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन के बारे में बोलते हुए गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डन गगनप्रीत वालिया ने युवतियों के लिए जागरूकता के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह आवश्यक है कि छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में अच्छी जानकारी हो। यदि हम समय पर एक्शन लें तो सर्वाइकल कैंसर से बचाव हो सकता है और इस सैशन ने आवश्यक ज्ञान के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एसडी आदर्श फाउंडेशन के समन्वयक डॉ. प्रदीप ने कहा कि एक कॉलेज एनजीओ के रूप में हमारा मिशन छात्रों और समुदाय के जीवन में सार्थक प्रभाव पैदा करना है। पारस हेल्थ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं और इनर व्हील क्लब जैसे संगठनों के साथ साझेदारी करने से हमें अपनी युवा महिलाओं के लिए एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण की दिशा में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। यह कार्यक्रम हेल्थ एंड वैलनैस पहलों की एक सतत श्रृंखला का हिस्सा था जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने के लिए ज्ञान और संसाधनों से सशक्त बनाना था। गौरतलब है कि कॉलेज की एनजीओ की ओर से इससे पहले भी इस तरह के जागरुकता सत्र आयोजित किए जाते रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X